{"_id":"60c2ef0a8070b376536cca08","slug":"west-indies-all-out-on-97-runs-in-first-innings-against-south-africa-at-st-lucia-test-lungi-ngidi-took-5-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका के आगे पहली पारी में वेस्टइंडीज पस्त, एंनगिडी ने झटके 5 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका के आगे पहली पारी में वेस्टइंडीज पस्त, एंनगिडी ने झटके 5 विकेट
Fri, 11 Jun 2021 10:35 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आइलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आइलेट
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:35 AM IST
सार
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच ग्रॉस आइलेट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कैरेबिया टीम पहली पारी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे टिक न सकी। एनगिडी ने तूफानी बॉलिंग करते हुए 5 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC@twitter
विस्तार
मेजबान वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट में खेला जा रहा है। पहले दिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कैरेबियाई बल्लेबाजों पर भारी पड़े। लुंगी एनगिडी और एनरिच नोर्ट्जे के आगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कुछ खास नहीं सके और पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 97 रनों पर ढेर हो गई। वहीं साउथ अफ्रीका ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 128 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज की पहली पारी के आधार पर 31 रनों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पारी की शुरूआत करने आए ब्रैथवेट और शाई होप 15-15 रन बनाकर आउट हुए। इऩ दोनों खिलाड़ियों के विकेट गिरने के बाद पूरी कैरेबियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एनगिडी और नोर्ट्जे की गेंदों के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेबस नजर आए। वेस्टइंडीज की तरफ से टॉप स्कोरर जेसन होल्डर रहे। वह 20 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिडी और नोर्ट्जे ने तूफानी बॉलिंग करते हुए किसी भी कैरेबियाई खिलाड़ी को टिकने नहीं दिया। एनगिडी ने जहां 5 विकेट लिए वहीं नॉर्टजे ने 4 खिलाड़ियों को पवेलियन की रहा दिखाई। 1 विकेट कागिसो रबाडा को मिला।
विज्ञापन
पहली पारी में साउथ अफ्रीका की भी शुरुआत काफी खराब रही और पहला विकेट उस समय गिर गया जब टीम का खाता नहीं खुला था। पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज जीन एल्गर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसके एडन मार्करम और कीगन पीटरसन ने मोर्चा संभाला और दोनों ने 34 जोड़े। मार्करम 60 रन बनाकर आउट हुए जबकि पीटरसन ने 19 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से टेस्ट करियर का आगाज करने वाले तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 128 रन बनाए। मध्यक्रम के धांसू बल्लेबाज रासी वान डर डुसें 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं जबकि दूसरे छोर पर क्विंटन डिकॉक 4 रन बनाकर नाबाद हैं।