{"_id":"5c97bd04bdec22147760f7c8","slug":"we-would-like-to-take-advantage-of-steve-smith-s-rustiness-says-ravi-ashwin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच से पहले अश्विन ने छेड़ी जुबानी जंग, बोले- स्मिथ बडे़ खिलाड़ी लेकिन...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच से पहले अश्विन ने छेड़ी जुबानी जंग, बोले- स्मिथ बडे़ खिलाड़ी लेकिन...
Sun, 24 Mar 2019 10:53 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि स्टीव स्मिथ लय में नहीं होंगे और उनकी टीम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
सोमवार को जब राजस्थान और पंजाब की टीमें आमने सामने होंगी तो सभी की नजरें स्मिथ पर टिकी होंगी।
अश्विन ने कहा, ‘हम सभी को पता है कि वह स्तरीय खिलाड़ी है और ब्रेक के दौरान उसने कड़ी तैयारी की होगी लेकिन वापसी करना आसान नहीं होगा। वापसी के लिए उसने मानसिक तौर पर काफी प्रयास किया होगा। मुझे यकीन है कि वह अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब होगा। हम भी उसके लय में नहीं होने का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।’
विज्ञापन
अश्विन भी भारतीय टीम में वापसी करने के लिए जूझ रहे हैं और कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा के सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उनके विश्व कप टीम में जगह नहीं बनाने की संभावना है।
विज्ञापन
इस ऑफ स्पिनर से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं तो वह थोड़े नाराज दिखे।
उन्होंने कहा, ‘मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता। चयनकर्ताओं को इसका जवाब देना होगा। लेकिन जहां तक मेरा सवाल है तो मैं दो विश्व कप में खेला हूं। अगर मैं इसका हकदार हूं और मेरा चयन हुआ तो मैं खेलना पसंद करूंगा।’
इनपुट: भाषा