फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेंद पर लार की कमी महसूस करेंगे जसप्रीत बुमराह, कहा- हम बॉलर्स के लिए कुछ बचेगा ही नहीं

Mon, 01 Jun 2020 04:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Jun 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
We need an alternative to saliva, says Indian pacer Jasprit Bumrah after covid 19 world
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने कोरोना वायरस महामारी के बाद क्रिकेट बहाल होने पर गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक लगाने का सुझाव दिया है। मगर मौजूदा भारतीय पेस बैटरी के अगुवा जसप्रीत बुमराह इसकी कमी महसूस करेंगे और उनका मानना है कि इसका विकल्प मुहैया कराया जाना चाहिए।

We need an alternative to saliva, says Indian pacer Jasprit Bumrah after covid 19 world
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

दरअसल, समिति ने गेंद पर कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल की भी अनुमति नहीं दी है। नए नियम से गेंदबाजों के लिए काफी कठिन हालात हो जाएंगे। कई पूर्व और मौजूदा तेज गेंदबाजों की तरह बुमराह का भी मानना है कि लार का विकल्प होना चाहिए।

We need an alternative to saliva, says Indian pacer Jasprit Bumrah after covid 19 world
ICC - फोटो : social Media

टीम में जस्सी के नाम से पहचाने जाने वाले गेंदबाज ने ICC की वीडियो सीरिज ‘इनसाइड आउट’ में इयान बिशप और शॉन पोलाक से बातचीत में कहा, ‘मैं वैसे भी मैदान पर गले लगने या हाई-फाइव करने वालों में से नहीं हूं तो मुझे इसकी कमी नहीं खलेगी, लेकिन लार के इस्तेमाल की कमी महसूस होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
We need an alternative to saliva, says Indian pacer Jasprit Bumrah after covid 19 world
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

बुमराह ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि खेल बहाल होने पर क्या दिशा निर्देश होंगे, लेकिन मेरा मानना है कि इसका विकल्प होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि लार का इस्तेमाल गेंद पर नहीं होने से खेल पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल हो जाएगा। गेंदबाजों के लिए काफी कठिनाई आएगी। मैदान छोटे होते जा रहे हैं और विकेट भी सपाट हो रहे हैं।’

विज्ञापन
We need an alternative to saliva, says Indian pacer Jasprit Bumrah after covid 19 world
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

बुमराह ने कहा, ‘हमें गेंद की चमक बनाए रखने के लिए विकल्प की जरूरत है ताकि स्विंग या रिवर्स स्विंग मिल सके।’ बिशप ने जब यह कहा कि पिछले कुछ साल से हालात तेज गेंदबाजों के अनुकूल थे, तो बुमराह ने उनसे सहमति जताई। उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में यह सही है। यही वजह है कि यह मेरा पसंदीदा प्रारूप है। वन-डे और टी-20 क्रिकेट में गेंद को आखिर में रिवर्स स्विंग मिलती ही नहीं है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed