ENG vs IND: पांचवा टेस्ट हुआ रद्द, निराश हुए लंकाशायर के सीईओ, दर्शकों के टिकट के पैसों पर दिया ये बयान
लंकाशायर क्लब के सीईओ डेनियल गिडने ने पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दर्शकों के टिकट के पैसे को रिफंड करने को कहा है.
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है। भारतीय दल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई और ईसीबी ने फिलहाल के रद्द कर दिया और इस मैच को बाद में रिशेड्यूल करने का फैसला किया गया। दोनों बोर्ड इस पूरे मामले पर कई दौर की बातचीत की और उसके बाद आपसी सहमति से यह फैसला किया।
हालांकि लंकाशायर क्लब के सीईओ डेनियल गिडने और ईसीबी के सीईओ टॉम हैरिसन इस फैसले से काफी निराश दिखे। गिडने ने कहा कि मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन मैच को कुछ घंटे पहले रद्द किया गया जिससे हमें आर्थिक नुकसान होगा और प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ेगा।
गिडने ने कहा, 'मुझे अपने प्रायोजकों, स्टाफ, स्टेकहोल्डर्स और पार्टनर्स के लिए दुःख हो रहा है। ओल्ड ट्रैफर्ड का 100 साल का टेस्ट इतिहास है लेकिन इस फैसले से हमारी छवि पर असर होगा।'
💬Obviously there are significant financial implications and reputational issues as well.💬
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) September 10, 2021
Lancashire CEO Daniel Gidney discusses the impact the cancellation of the fifth Test will have on the club.
📺 Watch on Sky Sports Cricket 👉 https://t.co/fk7UysTMen pic.twitter.com/G3c4MJSDqz
गिडने ने कहा, 'हम अपने दर्शकों और टिकट खरीदने वालों से माफी मांगना चाहते हैं, हम उन्हें उनके टिकट के पूरे पैसे वापस करेंगे। टिकट के पूरे पैसे वापस किए जाएंगे लेकिन आप सभी ने जो समर्थन दिया उसके लिए बहुत धन्यवाद। अगर आप सब इस मैच को देखने के लिए आते तो यह पैसे पाने से भी कहीं ज्यादा होता। पिछले 18 महीने हम सभी ने इस महामारी का सामना किया और यहां मैच का कार्यक्रम जारी होने के बाद नार्थ वेस्ट क्षेत्र के क्रिकेट फैन इस 18 महीनों में होने वाली सबसे अच्छी चीज का इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने कहा, 'हम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट के साथ मिलकर अगले कदम पर काम कर रहे हैं जो इस मैच के रद होने के बाद की प्रक्रिया है।