फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   We have forced indian side to bring back Bhuvneshwar kumar and Jasprit Bumrah

विंडीज कोच ने तीसरे वन-डे से पहले भरा दम, बोले- बुमराह-भुवी को वापसी के लिए मजबूर किया

Sat, 27 Oct 2018 05:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
We have forced indian side to bring back Bhuvneshwar kumar and Jasprit Bumrah

वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ खुश हैं कि उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी लाइन अप में बदलाव कराने के लिए बाध्य करने में सफल रहे क्योंकि उनके मुख्य तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अंतिम तीन वनडे में मेजबान टीम की तरफ से खेलेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने दोनों वनडे में बल्लेबाजों की मुफीद परिस्थितियों में 320 से ज्यादा रन गंवाये जिसमें उमेश यादव और मोहम्मद शमी प्रभावित करने में असफल रहे। दूसरे चरण में भुवनेश्वर और बुमराह की वापसी तय थी लेकिन लॉ को लगता है कि बल्लेबाजों ने मेजबानों को बदलाव करने के लिये बाध्य किया। 
विज्ञापन


तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर लॉ ने कहा, ‘हां, मैं उनकी वापसी के बारे में सोचना चाहूंगा। शायद यही कारण है कि उन्होंने (भारत ने) अपने दो अनुभवी वनडे गेंदबाजों को बुलाया है।’  वह इस बात से खुश हैं कि भारतीय खुद से कुछ सवाल पूछ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉ ने कहा, ‘इसलिए उम्मीद है कि हम भारतीयों को खुद से सवाल पूछने के लिये बाध्य कर रहे हैं। वे हमें खुद से सवाल पूछने के कारण दे रहे थे लेकिन इस चरण में हम उनके सवालों का अच्छा जवाब दे रहे हैं।’

विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन ने इस सीरीज में हर प्रदर्शन को फीका कर दिया है लेकिन लॉ उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय कप्तान आगे ऐसा नहीं कर पाएं। 

उन्होंने कहा, ‘आप विराट को कैसे आउट कर सकते हो? उसने हमें 40 रन पर मौका दिया था। वह शानदार खिलाड़ी है। मुझे उसका अपनी पारी को पूरा करने का तरीका बहुत पसंद आता है। ऐसा लगता है कि वह काफी कड़ी मेहनत कर रहा है लेकिन वह इसे बड़ी आसानी से कर रहा है। इसलिये हमने उसके लिये योजना बनाई है।’ 


लॉ ने कहा, ‘इस समय वह काफी अच्छे जवाब दे रहा है, इसलिये हमें उसकी तकनीक और काबिलियत पर सवाल पूछते रहना होगा। आखिरकार वह भी इंसान ही है। लेकिन हमें मौका ढूंढना होगा, हमें मौकों का फायदा उठाना होगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed