{"_id":"5124221a-a0ec-11e2-a83c-d4ae52bc57c2","slug":"we-batted-poorly-against-rajasthan-royals-says-gautam-gambhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी बल्लेबाजी से नहीं चलेगा कामः गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऐसी बल्लेबाजी से नहीं चलेगा कामः गंभीर
जयपुर/एजेंसी
Updated Tue, 09 Apr 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
गत आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन में पहली हार मिली है। सोमवार को राजस्थान के हाथों केकेआर को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हार के बाद निराश केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने माना कि उनके बल्लेबाजों का प्रदर्शन ठीक नहीं था। गंभीर ने कहा कि टीम ने गलत समय पर अपने विकेट गंवाए यही उनके हार की बड़ी वजह थी।
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने मैच के बाद कहा कि हमारा प्रदर्शन काफी कमजोर रहा हमारे बल्लेबाजों ने कोई बड़ी साझेदारी नहीं निभाई।
केकेआर के कप्तान ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया। ब्रेट ली की गेंदबाजी काबिले तारीफ थी जो हमारे लिए अच्छा संकेत है।
बल्लेबाजों से निराशा
गंभीर ने अपनी टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर खासतौर पर निराशा जताते हुए कहा कि इस पिच पर 144 का स्कोर अच्छा था।
उसका पीछा करना कोई मुश्किल काम नहीं था लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने गलत समय पर अपने विकेट गंवाना शुरू कर दिया।
हमारे बल्लेबाजों ने कई खराब शाट्स का भी चयन किया जो मैच में हमें भारी पड़ा।
केकेआर टूर्नामेंट में अभी तक अपने दो में से एक मैच जीतकर अंकतालिका में दो अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है जबकि राजस्थान रायल्य अपने दोनों मैच जीतकर चार अंकों के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन