{"_id":"5bd9ada4bdec226993578991","slug":"we-are-here-to-learn-from-india-says-west-indies-fielding-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथा वन-डे हारते ही ठंडी पड़ी विंडीज, कोच बोले- हम तो यहां भारत से सीखने आए हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथा वन-डे हारते ही ठंडी पड़ी विंडीज, कोच बोले- हम तो यहां भारत से सीखने आए हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा वन-डे मुकाबला टाई रहा था। इसके बाद तीसरे वन-डे के लिए भारतीय टीम ने अपने दोनों मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैरेबियाई कोच स्टुअर्ट लॉ ने दंभ भरते हुए कहा था कि हमने टीम इंडिया को यह परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
तीसरे वन-डे में जरूर टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी, लेकिन चौथा मुकाबला भारतीय टीम ने 224 रन से अपने नाम किया था। अब अतिआत्मविश्वास से ओत-प्रोत रही वेस्टइंडीज के फिल्डिंग कोच का बयान आया है। निक पोथास ने बुधवार को कहा कि मेहमान टीम भारत में सिर्फ प्रतिस्पर्धा पेश करने नहीं आई है बल्कि अपने मजबूत विरोधी से सीखना भी चाहती है।
विज्ञापन
पोथास ने यहां गुरुवार को होने वाले पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'वह बेहतरीन टीम है जिससे सीखा जा सकता है। हम भारत के खिलाफ सिर्फ खेलते नहीं हैं, हम उनसे सीखते भी हैं। ये बेहतरीन मौके हैं जब आपको इस स्तर की टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है।'
विज्ञापन
यह पूछने पर कि क्या भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा से निपटने के लिए उन्होंने कोई विशेष योजना बनाई है, पोथास ने कहा कि उनका ध्यान फार्म में चल रहे सिर्फ इन दोनों खिलाड़ियों पर ही नहीं है।
उन्होंने कहा, 'देखिए अगर मेरे पास विशेष योजना है, जो मेरा पास है, तो निश्चित तौर पर मैं मीडिया में इसके बारे में नहीं बताने वाला। लेकिन वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। आप शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों का जिक्र किए बिना नहीं रह सकते। रायुडू भी फार्म में है। कई बेहतरीन खिलाड़ी- इतनी मजबूत टीम के साथ आपको यही मिलता है।'
वेस्टइंडीज की टीम श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रही है लेकिन पोथास ने कहा कि उनकी युवा टीम लगातार बेहतर हो रही है।
पोथास ने कहा, 'यह काफी युवा टीम है। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नजरिये से नहीं बल्कि 50 ओवर के क्रिकेट के नजरिए से भी। मुझे लगता है कि जब आप इस स्तर पर खेलते हो तो फिर खेल चाहे कोई भी हो लंबे समय में यह मायने रखता है कि आप अपनी योजनाओं को कैसे अंजाम तक पहुंचाते हैं।'
कोच ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी लगातार सीख रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखना होगा जो कभी आसान नहीं होता। लेकिन वे लगातार बेहतर हो रहे हैं और महत्वपूर्ण यह है कि वे सीखने को तैयार हैं। हम काफी सकारात्मक हैं।'
पोथास ने कहा कि अगर उन्हें भारत और इंग्लैंड जैसी शीर्ष टीमों को हराना है तो टीम के लिए महत्वपूर्ण है कि वे अपनी योजनाओं को लागू करें।