फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 Shreyas Iyer broke Sourav Ganguly Adam Gilchrist Record in India vs New Zealand Semi-Final world cup

IND vs NZ: अय्यर ने तोड़ा गांगुली का 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Wed, 15 Nov 2023 07:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Nov 2023 07:55 PM IST
सार

टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया। कोहली ने अपनी शतकीय पारी में कई रिकॉर्ड्स बनाए। अय्यर भी उनसे पीछे नहीं रहे। उन्होंने विश्व कप के नॉकआउट मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
WC 2023 Shreyas Iyer broke Sourav Ganguly Adam Gilchrist Record in India vs New Zealand Semi-Final world cup
श्रेयस अय्यर और एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 50 ओवर में चार विकेट पर 397 रन बनाए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया। कोहली ने अपनी शतकीय पारी में कई रिकॉर्ड्स बनाए। अय्यर भी उनसे पीछे नहीं रहे। उन्होंने विश्व कप के नॉकआउट मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


अय्यर ने 67 गेंद पर शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 70 गेंद की पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए। वह नॉकआउट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिलक्रिस्ट ने 2007 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 72 गेंद पर सैकड़ा जड़ा था।
विज्ञापन

WC 2023 Shreyas Iyer broke Sourav Ganguly Adam Gilchrist Record in India vs New Zealand Semi-Final world cup
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
अय्यर ने गांगुली को पीछे छोड़ा
अय्यर ने अपनी पारी में आठ छक्के लगाए। वह विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गांगुली ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टॉन्टन में सात छक्के लगाए थे। युवराज सिंह ने बरमुडा के खिलाफ 2007 में पोर्ट ऑफ स्पेन में सात छक्के ही उड़ाए थे। विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ छह-छह छक्के लगाए थे। श्रेयस अय्यर ने मुंबई में इस विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ छह छक्के जड़े थे।

अय्यर की द्रविड़ की बराबरी
श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया है। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ लीग राउंड के आखिरी मैच में भी शतक लगाया था। वह विश्व कप में लगातार दो शतक लगाने के मामले में राहुल द्रविड़ के बराबर पहुंच गए। द्रविड़ ने 1999 विश्व कप में लगातार दो शतक लगाए थे। रोहित शर्मा इस मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में लगातार तीन शतक जड़े थे।

WC 2023 Shreyas Iyer broke Sourav Ganguly Adam Gilchrist Record in India vs New Zealand Semi-Final world cup
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
विश्व कप के नॉकआउट मैच में यह दूसरा अवसर है जब किसी टीम के दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली हो। कोहली और अय्यर से पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा ने ऐसा किया था। दिलशान और थरंगा ने 2011 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। दिलशान ने नाबाद 108 और थरंगा ने नाबाद 102 रन बनाए थे। श्रीलंका ने इंग्लैंड के 10 विकेट से हराया था।
विज्ञापन

WC 2023 Shreyas Iyer broke Sourav Ganguly Adam Gilchrist Record in India vs New Zealand Semi-Final world cup
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
भारत ने सुधारा 16 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत ने इस मैच में 19 छक्के लगाकर अपने 16 साल पुराने रिकॉर्ड में सुधार किया है। यह विश्व कप की एक पारी में भारतीय टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 विश्व कप में बरमुडा के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 18 छक्के लगाए थे। इस विश्व कप में भारत ने बंगलूरू में नीदरलैंड के खिलाफ 16 छक्के जड़े थे।

भारत ने तोड़ा वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने इस मैच में 19 छक्के लगाए। उसने विश्व कप के नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले यह वेस्टइंडीज के नाम था। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में 16 छक्के लगाए थे। उसी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 छक्के उड़ाए थे। कीवी टीम अंत मैच में मैच जीतने में भी सफल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed