IND vs NZ: धर्मशाला में खत्म हुआ 20 साल का इंतजार, क्या वानखेड़े में इतिहास रचेगा भारत? जानें क्या है रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को मिलाकर 15 बार आमने सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने सिर्फ चार मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है।
विस्तार
2003 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में सात मैच खेल चुकी है। इसमें से पांच मैच कीवी टीम ने जीते। जबकि, भारत को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। 2019 वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। यह वही न्यूजीलैंड है जिसने 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को हराकर उसके चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था। टीम इंडिया उस हार का भी बदला लेना चाहेगी। न्यूजीलैंड की टीम को पिछले कुछ मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके यह टीम किसी को भी धराशाई करने का माद्दा रखती है।
| टूर्नामेंट | नतीजा | जगह | साल |
|---|---|---|---|
| वनडे विश्व कप | NZ 4 विकेट से जीता | मैनचेस्टर | 1975 |
| वनडे विश्व कप | NZ 8 विकेट से जीता | लीड्स | 1979 |
| वनडे विश्व कप | IND 16 रन से जीता | बंगलूरू | 1987 |
| वनडे विश्व कप | IND 9 विकेट से जीता | नागपुर | 1987 |
| वनडे विश्व कप | NZ 4 विकेट से जीता | डुनेडिन | 1992 |
| वनडे विश्व कप | NZ 5 विकेट से जीता | नॉटिंघम | 1999 |
| चैंपियंस ट्रॉफी | NZ 4 विकेट से जीता | नैरोबी | 2000 |
| वनडे विश्व कप | IND 7 विकेट से जीता | सेंचुरियन | 2003 |
| टी20 विश्व कप | NZ 10 रन से जीता | जोहानिसबर्ग | 2007 |
| टी20 विश्व कप | NZ 47 रन से जीता | नागपुर | 2016 |
| वनडे विश्व कप | रद्द | नॉटिंघम | 2019 |
| वनडे विश्व कप | NZ 18 रन से जीता | मैनचेस्टर | 2019 |
| WTC फाइनल | NZ 8 विकेट से जीता | साउथैम्पटन | 2021 |
| टी20 विश्व कप | NZ 8 विकेट से जीता | दुबई | 2021 |
| वनडे विश्व कप | भारत 4 विकेट से जीता | धर्मशाला | 2023 |
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टूर्नामेंट में 15 मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को मिलाकर 15 बार आमने सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने सिर्फ चार मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है।
वनडे विश्व कप में दोनों टीमें 10 बार भिड़ चुकीं
दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार 1975 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थी। तब न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें अब तक 10 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से कीवी टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की, जबकि भारत सिर्फ चार मैच जीत सका है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार और टी20 विश्व कप में दो बार हुआ आमना-सामना
दोनों टीमें 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) के फाइनल में भी आमने-सामने आ चुकी हैं। तब कीवी टीम ने भारत को चार विकेट से हराया था। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था। वहीं, 2016 टी20 विश्व कप के सुपर-10 में न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रन से हराया था। यह वही मैच है जब 127 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
2021 में WTC फाइनल में भिड़ी थीं भारत-न्यूजीलैंड की टीम
भारत और न्यूजीलैंड 2019 से शुरू हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी आमने-सामने आईं थीं। 2021 में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को आठ विकेट से हरा दिया था। यह न्यूजीलैंड की दूसरा आईसीसी ट्रॉफी भी रही। इससे पहले उन्होंने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।
दोनों टीमों का ओवरऑल रिकॉर्ड
दोनों टीमों के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 117 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 59 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा और सात मुकाबले बेनतीजा रहे। भारत का अपने घर में वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।
| मैच नतीजा | जगह | साल |
|---|---|---|
| IND 16 रन से जीता | बेंगलुरु | 1987 |
| IND 9 विकेट से जीता | नागपुर | 1987 |
| IND 4 विकेट से जीता | विशाखापत्तनम | 1988 |
| IND 6 विकेट से जीता | कटक | 1988 |
| IND 53 रन से जीता | इंदौर | 1988 |
| IND 2 विकेट से जीता | वडोदरा | 1988 |
| रद्द | जम्मू | 1988 |
| IND 7 विकेट से जीता | वडोदरा | 1994 |
| IND 107 रन से जीता | दिल्ली | 1994 |
| IND 8 विकेट से जीता | जमशेदपुर | 1995 |
| IND 6 विकेट से जीता | अमृतसर | 1995 |
| रद्द | मारगाव | 1995 |
| IND 5 विकेट से जीता | पुणे | 1995 |
| NZ 99 रन से जीता | नागपुर | 1995 |
| IND 6 विकेट से जीता | मुंबई | 1995 |
| IND 8 विकेट से जीता | बंगलूरू | 1997 |
| NZ 43 रन से जीता | राजकोट | 1999 |
| IND 174 रन से जीता | हैदराबाद | 1999 |
| IND 14 रन से जीता | ग्वालियर | 1999 |
| NZ 48 रन से जीता | गुवाहाटी | 1999 |
| IND 7 विकेट से जीता | दिल्ली | 1999 |
| बेनतीजा | चेन्नई | 2003 |
| NZ 4 विकेट से जीता | कटक | 2003 |
| IND 145 रन से जीता | हैदराबाद | 2003 |
| IND 40 रन से जीता | गुवाहाटी | 2010 |
| IND 8 विकेट से जीता | जयपुर | 2010 |
| IND 9 विकेट से जीता | वडोदरा | 2010 |
| IND 5 विकेट से जीता | बंगलूरू | 2010 |
| IND 8 विकेट से जीता | चेन्नई | 2010 |
| IND 6 विकेट से जीता | धर्मशाला | 2016 |
| NZ 6 रन से जीता | दिल्ली | 2016 |
| IND 7 विकेट से जीता | मोहाली | 2016 |
| NZ 19 रन से जीता | रांची | 2016 |
| IND 190 रन से जीता | विशाखापत्तनम | 2016 |
| NZ 6 विकेट से जीता | मुंबई | 2017 |
| IND 6 विकेट से जीता | पुणे | 2017 |
| IND 6 रन से जीता | कानपुर | 2017 |
| IND 12 रन से जीता | हैदराबाद | 2023 |
| IND 8 विकेट से जीता | रायपुर | 2023 |
| IND 90 रन से जीता | इंदौर | 2023 |
| IND 4 विकेट से जीता | धर्मशाला | 2023 |