फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: Chaos in Pakistan cricket; After Inzamam Ul Haq, Morne Morkel resign, PCB selection committee Sacked

WC 2023: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा घमासान; इंजमाम और मोर्कल ने दिया इस्तीफा, चयन समिति बर्खास्त

Tue, 14 Nov 2023 08:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Nov 2023 08:05 PM IST
सार

कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनके अलावा कोचिंग स्टाफ को भी बर्खास्त करने की बात चल रही है। पिछले दो हफ्ते में चार बड़े वाकये पाकिस्तान क्रिकेट के साथ हुए हैं।

विज्ञापन
WC 2023: Chaos in Pakistan cricket; After Inzamam Ul Haq, Morne Morkel resign, PCB selection committee Sacked
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा। वह लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। बाबर आजम की कप्तानी में इस बार पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहा। विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के कारण वहां बवाल मचा हुआ है। यहां तक कि अब कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनके अलावा कोचिंग स्टाफ को भी बर्खास्त करने की बात चल रही है। पिछले दो हफ्ते में चार बड़े वाकये पाकिस्तान क्रिकेट के साथ हुए हैं। हम आपको यहां बता रहे हैं...
विज्ञापन

1. इंजमाम उल हक का इस्तीफा: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम ने टीम के खराब प्रदर्शन के कारण इस्तीफा दे दिया। नौ नवंबर को उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया। हालांकि, ऐसा कहा गया कि उन्होंने हितों के टकराव के कारण इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर: इंग्लैंड के खिलाफ 11 नवंबर को विश्व कप के अपने नौवें और आखिरी लीग मुकाबले में हारकर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वह नौ मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। उसके खाते में आठ अंक ही रहे और टीम लगातार तीसरे विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई।
विज्ञापन

3. मोर्ने मोर्कल का इस्तीफा: 13 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। पीसीबी ने इसकी जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज इस साल जून में छह महीने के अनुबंध पर पाकिस्तान टीम में शामिल हुए थे। पुरुष टीम के साथ मोर्कल का पहला काम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उचित समय पर उनकी जगह नए गेंदबाजी कोच के नाम का एलान करेगा।

4. चयन समिति बर्खास्त: टीम के विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने पूरी चयम समिति को बर्खास्त कर दिया। मुख्य चयनकर्ता इंजमाम पहले ही इस्तीफा सौंप चुके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी चयन समिति के प्रमुख बन सकते हैं। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed