फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WBBL2021 Indian star Shafali Verma and Radha Yadav shine in Sydney Sixers win in WBBL match beat Hobart Hurricane by 5 wickets

WBBL 2021: सिडनी सिक्सर्स की जीत में चमकीं शेफाली वर्मा और राधा यादव, होबार्ट हरिकेन्स को पांच विकेट से हराया

Sun, 17 Oct 2021 02:57 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 17 Oct 2021 02:57 PM IST
सार

भारत की स्टार महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने वुमेन बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होेंने अर्धशतक जड़ा। उनके अलावा राधा यादव ने शानदार गेदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। 

विज्ञापन
WBBL2021 Indian star Shafali Verma and Radha Yadav shine in Sydney Sixers win in WBBL match beat Hobart Hurricane by 5 wickets
शेफाली वर्मा - फोटो : twitte@SixersBBL

विस्तार

इन दिनों ऑस्ट्रेलिेया में वुमेन बिग बैश लीग खेली जा रही है। जिसका चौथा मैच आज सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सिडनी ने होबार्ट को पांच विकेट से शिकस्त दी। सिडनी सिक्सर्स को मैच जिताने में भारत की स्टार महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा और राधा यादव ने खास भूमिका निभाई। शेफाली ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया जबकि, राधा यादव ने दो बैटरों को पवेलियन कि राह दिखाई। 

विज्ञापन


होबार्ट हरिकेन्स ने बनाए 125 रन

बेलराइव ओवल होबार्ट में खेले गए मैच में हरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 125 रन बनाए। होबार्ट हरिकेन्स की तरफ से रिचा घोष ने 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस इनिंग्स के दौरान एक चौका समेत तीन छक्के लगाए। उनके अलावा साहा मोनी 22 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों के अलावा हरिकेन्स की कोई भी बैटर बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। इस तरह टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए जिनमें 15 रन अतिरिक्त थे। सिक्सर्स की तरफ से निकोल बोल्टन, एलियस पैरी, मैटलन ब्राउन और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिेए। 
विज्ञापन


शेफाली ने जड़ा अर्धशतक

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 7 रनों पर गिर गया। एलिसा हीली तीन बनाकर आउट हुईं। इसे बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं एश्ले गार्डनर भी तीन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं एलियस पैरी ने शेफाली का बेहतरीन साथ दिया। इस दौरान शेफाली ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। सिडनी सिक्सर्स की महिला टीम ने 126 रनों का टारगेट तीन गेंद शेष रहते पूरा कर लिया। मैच जिताऊ पारी खेलने वाली शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed