फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WBBL 2021 Indian star Shafali Verma Stunning Direct Hit To Dismiss Annabel Sutherland In Her Women Big Bash league Debut match watch video

WBBL 2021: शेफाली वर्मा की डेब्यू मैच में शानदार फील्डिंग, डायरेक्ट थ्रो पर सदरलैंड को किया आउट, देखें वीडियो

Fri, 15 Oct 2021 10:27 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 15 Oct 2021 10:27 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग खेल रहीं भारत की स्टार क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने अपने डेब्यू मैच में शानदार फील्डिंग की। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न स्टार्स की बल्लेबाज एनाबेल सदरलैंड को सीधे थ्रो पर रन  आउट किया। 

विज्ञापन
WBBL 2021 Indian star Shafali Verma Stunning Direct Hit To Dismiss Annabel Sutherland In Her Women Big Bash league Debut match watch video
सदरलैंड को रन आउट करने के बाद शेफाली वर्मा और साथी खिलाड़ी - फोटो : sixersbbl instagram

विस्तार

भारत की उभऱती हुई स्टार महिला बैटर शेफाली वर्मा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में वुमेन बिग बैश लीग खेल रही हैं। वह सिडनी सिक्सर्स टीम का हिस्सा हैं। इस प्रतियोगिता का पहला मैच 14 अक्तूबर को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। शेफाली का वुमेन बिग बैश लीग में यह डेब्यू मैच था। अपने पहले ही मैच में उऩ्होंने हैरतअंगेज फील्डिंग से सबसे आश्चर्यचकित कर दिया। जिसके चलते उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। 

विज्ञापन


एना सदरलैंड के डायरेक्ट थ्रो पर किया आउट

होबार्ट के ब्लंडस्टोन एरिना में खेले गए सीजन के पहले मैच में शेफाली ने शानदार फील्डिंग करते हुए मेलबोर्न स्टार्स की एनाबेल सदरलैंड को सीधे थ्रो पर आउट किया। वह अपने पहले ही मुकाबले में साख साबित करने में सफल रहीं। इस दौरान उन्होंने जिस तरह से सदरलैंड को रन आउट किया शायद इस इसका उन्हें भरोसा नहीं था। एक बैटर के रूप में एनाबेल सदरलैंड का महिला क्रिकेट में दबदबा कायम है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मेलबोर्न स्टार्स ने बनाए 99 रन

मेलबोर्न स्टार्स महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवर में एक विकेट पर 99 रन बनाए। टीम की तरफ से एलिस विलानी ने अर्धशतक लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली। जबकि एनाबेल सदरलैंड ने 14 रन बनाए। उनके अलावा मेग लैनिंग 23 बनाकर नाबाद रहीं। 


सिडनी सिक्सर्स ने 6 विकेट से हराया

जीते के लिए 100 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम मे 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सिक्सर्स की तरफ से एलिसा हीली ने 57 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 27 गेंदें का सामना किया जिनमें 11 चौके लगाए। हालांकि अपने डेब्यू मैच में सेफाली ज्यादा सफल नहीं रहीं और वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लेकिन निकोल बोल्टन और एंजेला रीक्स ने नबाद रहते हुए हुए टीम को जीत दिला दी। सिडनी सिक्सर्स ने 100 रनों का लक्ष्य 10.2 ओवर में हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed