{"_id":"60ace33060204770b3294744","slug":"wasim-jaffer-wants-this-umpire-for-wtc-final-comes-up-with-epic-meme","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल के लिए जाफर ने चुना अपना पसंदीदा अंपायर, शेयर किया मजेदार मीम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल के लिए जाफर ने चुना अपना पसंदीदा अंपायर, शेयर किया मजेदार मीम
Tue, 25 May 2021 05:14 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 May 2021 05:14 PM IST
सार
घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपने पसंदीदा अंपायर की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
वसीम जाफर
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह हमेशा कुछ न कुछ मजेदार करने की फिराक में रहते हैं। इस बीच, उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए जाफर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपने पसंदीदा अंपायर की इच्छा जाहिर की है। दरअसल, जाफर ने जो दो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें एक में इंग्लैंड के रिचर्ड कैटलबर्ग और दूसरे में श्रीलंका के कुमार धर्मसेना हैं।
विज्ञापन
.@ICC #WTCFinal 😉 pic.twitter.com/qdKPXgf1LG
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 24, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
इस फोटो से साफ समझा जा सकता है कि जाफर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में धर्मसेना को बतौर अंपायर चाहते हैं। दरअसल, इसके पीछे की वजह ये है कि कैटलबर्ग ने जब भी नॉकआउट मैच के दौरान टीम इंडिया के मैच में अंपायरिंग की है, तो टीम को सभी मुकाबलों में हार मिली है। इसमें श्रीलंका के खिलाफ 2014 टी-20 विश्व कप फाइनल, मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल, पाकिस्तान के खिलाफ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच शामिल हैं।
वहीं, धर्मसेना को चुनने की वजह यह है कि उन्होंने 2019 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में अंपायरिंग की थी, जहां इंग्लैंड को उनकी वजह से चार रन ओवर थ्रो के रूप में मिल गए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था। बाद में इसी की वजह से इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन बना था। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला 18-22 जून के बीच खेला जाना है।