फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Jaffer says Suryakumar yadav Should be dropped from India ODI team Tilak varma get chance in ODI WC

Team India: 'सूर्यकुमार वनडे टीम से बाहर हों, विश्व कप में तिलक वर्मा को मिले मौका'; पूर्व क्रिकेटर की मांग

Mon, 04 Sep 2023 06:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 06:03 PM IST
सार

विश्व कप के लिए बीसीसीआई को पांच सितंबर तक अपनी टीम का एलान करना है। जिसमें 27 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में वसीम जाफर ने सूर्यकुमार को वनडे टीम से बाहर करने की बात कही है। 
 

विज्ञापन
Wasim Jaffer says Suryakumar yadav Should be dropped from India ODI team Tilak varma get chance in ODI WC
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन पांच अक्तूबर से भारत में होना है। आईसीसी के नियम के अनुसार इस टूर्नामेंट के लिए पांच सितंबर तक सभी टीमों का एलान होना जरूरी है। कई देशों की टीमों का एलान हो चुका है, लेकिन अब तक मेजबान भारत की टीम का एलान नहीं हुआ है। बीसीसीआई जल्द ही वनडे विश्व कप के लिए टीम का एलान कर सकता है। इसी टीम में 27 सितंबर तक बदलाव किए जा सकेंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने वनडे विश्व कप 2023 टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह तिलक वर्मा को शामिल करने की वकालत की है। 
विज्ञापन


एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ भारत के मैच से पहले एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए जाफर ने कहा कि सूर्यकुमार वनडे प्रारूप में जो मौके दिए गए थे, उनमें वे सफल नहीं रहे हैं। भारत की संभावित विश्व कप टीम के बारे में पूछे जाने पर, जाफर ने कहा कि यह वैसी ही होगी जैसी एशिया कप 2023 के लिए थी। उन्होंने दो बदलावों की सलाह दी और कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यकुमार यादव शायद टीम में जगह नहीं बना पाएंगे।
विज्ञापन


जाफर ने कहा "मैं शायद प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर कर दूंगा और तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच चयन करना कठिन होगा। मैं तिलक वर्मा को चुनूंगा, भले ही उन्होंने भारत के लिए बिल्कुल भी वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन यह देखते हुए कि वह किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं और खेलते हैं, मुझे लगता है कि वह वनडे क्रिकेट के लिए अधिक उपयुक्त है। सूर्यकुमार में काफी संभावनाएं हैं और कई मौके मिलने के बावजूद उन्होंने वनडे क्रिकेट के कोड को क्रैक नहीं किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफर ने कहा कि भारतीय टीम को लेकर चिंताएं थीं, लेकिन उन्हें लगा कि टीम ठीक होगी। जाफर ने कहा "केवल चिंता की बात यह थी कि क्या जसप्रीत बुमराह 10 ओवर गेंदबाजी कर पाएंगे, जो हमें देखने को नहीं मिला। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हैं, क्योंकि उन्होंने आयरलैंड में अच्छा खेला है। केएल राहुल अभी तक नहीं खेले हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक बार वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे फिर देखने वाली बात होगी कि उन्हें खेलने का मौका मिलता है या नहीं। मुझे नेपाल और फिर बाद में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ज्यादा बदलाव होते नहीं दिख रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed