फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wasim akram to marry an australian girl

अकरम फिर करेंगे निकाह, गोरी मेम पर आया दिल

Mon, 08 Jul 2013 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Jul 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
wasim akram to marry an australian girl

पाकिस्तान के महान क्रिकेटर वसीम अकरम फिर निकाह पढ़ने जा रहे हैं लेकिन सुष्मिता सेन के साथ नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की एक बाला के साथ।

विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से अकेले रह रहे अकरम को एक नया जीवनसाथी मिल गया है। ऐसी खबर है कि पाक के पूर्व कप्तान अकरम ने आज सोमवार को मेलबर्न की पूर्व जन संपर्क सलाहकार शानिएरा थॉम्पसन के सामने बड़े ही आशिकाना अंदाज में विवाह करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार 47 साल के अकरम ने 30 साल की बाला शानिएरा को विवाह के लिए प्रपोज किया।

मीडिया में छपे शानिएरा के बयान के अनुसार, उन्होंने मुझसे मेरे सपने के बारे में पूछा, तो मैंने कहा कि मैं उन महिलाओं में नहीं हूं जिनके सपने बहुत बड़े होते हैं। मैं घर में या कहीं ऐसा जहां निजता हो रहना पसंद करूंगी। उन्हें यह बहुत अच्छा लगा। लांज रूम में उन्होंने घुटने पर बैठकर मेरे सामने प्रस्ताव रखा कि क्या वह मेरे साथ विवाह करना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेना होगा शानिएरा के पिता का आशीर्वाद
शानिएरा जिसने पहले ही इस्लाम कबूल कर लिया है ने अकरम से पहले पिता से बात करने को कहा है।

अकरम भी शानिएरा के पिता का आशीर्वाद लेने पर राजी हो गए हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार 2011 में हुई है। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती गई।

अक्टूबर 2009 में हार्ट अटैक के कारण पत्नी हुमा की मौत से अकरम काफी दुखी थे। इस दुख की घड़ी में शानिएरा ने ही उनका साथ दिया और मनोबल बढ़ाया।

दो बच्चों के पिता अकरम दूसरी शादी से बेहद खुश हैं। उनके अनुसार, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दूसरी शादी कर पाऊंगा, लेकिन मैं भाग्यशाली हूं और फिर से प्यार पाने पर खुश भी हूं। आपको जिंदगी जीने का दूसरा मौका मिलने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed