फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Akram on Arshad Nadeem silver medal at World Athletics Championships; Neeraj Chopra Gold Medal

Javelin Throw: 'आपका सिल्वर गोल्ड से भी ज्यादा महत्वपूर्ण', अरशद नदीम को लेकर वसीम अकरम के इस बयान से मचा बवाल

Mon, 28 Aug 2023 07:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Aug 2023 07:42 PM IST
सार

वसीम अकरम का बयान कुछ फैंस को पसंद नहीं आया। अब्दुल कादर नाम के एक यूजर ने लिखा- अगर पाकिस्तान सरकार सुविधाएं मुहैया कराने में विफल रही है तो वसीम अकरम खुद क्यों नहीं अरशद नदीम या उनके जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को ट्रेनिंग की सुविधाएं दे रहे हैं?

विज्ञापन
Wasim Akram on Arshad Nadeem silver medal at World Athletics Championships; Neeraj Chopra Gold Medal
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम (बाएं), वसीम अकरम (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिथ थ्रो इवेंट के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे। जहां नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं नदीम ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 87.82 मीटर थ्रो किया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर नदीम की सराहना की और एक ऐसी बात कह डाली, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
विज्ञापन


दरअसल, अकरम ने नदीम को मिलने वाली मदद की कमी को लेकर बयान और उनके रजत पदक को नीरज के स्वर्ण से भी ज्यादा कीमती बता दिया। अकरम ने कहा कि कुछ मायनों में यह रजत पदक 'सोने से अधिक मूल्यवान' है क्योंकि नदीम को अपने साथी शीर्ष एथलीटों के समान सुविधाएं नहीं मिलती हैं।
विज्ञापन

अकरम ने क्या लिखा?

Wasim Akram on Arshad Nadeem silver medal at World Athletics Championships; Neeraj Chopra Gold Medal
नीरज चोपड़ा (बाएं) अरशद नदीम (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
वसीम अकरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा- अरशद आपको सलाम। पूरा पाकिस्तान विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आपके रजत पदक का जश्न मना रहा है... जो एक स्वर्ण से भी अधिक कीमती है। मैंने ऐसा क्यों कहा कि यह एक स्वर्ण से अधिक मूल्यवान है? इसलिए क्योंकि आपको अन्य एथलीटों को मिलने वाली शीर्ष स्तर की सुविधाएं नहीं मिलती हैं , लेकिन आपने फिर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बहुत खुशी की बात है कि हम क्रिकेट के अलावा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं।

अकरम के बयान से मचा बवाल

हालांकि, अकरम का यह बयान कुछ फैंस को पसंद नहीं आया। अब्दुल कादर नाम के एक यूजर ने लिखा- अगर पाकिस्तान सरकार ऐसा करने में विफल रही है तो वसीम अकरम खुद क्यों नहीं अरशद नदीम या उनके जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को ट्रेनिंग की सुविधाएं दे रहे हैं? वसीम अकरम खुद पाकिस्तान में काफी अमीर और अच्छे घर से आते हैं। वह एथलीट्स की आसानी से मदद कर सकते हैं।

वहीं, शुमैला नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- आप खुद सरकार से उन्हें सुविधा मुहैया कराने के लिए क्यों नहीं बात करते हैं? क्यों दूसरों के धन दौलत पर नजर डालना? लेक्चर देने के अलावा आप खुद क्यों नहीं स्पॉन्सर कर देते? रजत चौहान नाम के यूजर ने लिखा- अकरम को जलन है कि भारत गोल्ड जीत गया। दुनिया के कई एथलीट्स हैं जिन्हें भारतीय उपमहाद्वीप के एथलीट्स से बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन वह तो गोल्ड नहीं जीत पाए। जब नीरज ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीता था, उससे पहले उनके पास भी अच्छी सुविधाएं नहीं थीं। यह सिर्फ सुविधा मुहैया कराने को लेकर नहीं है। 



विज्ञापन

भारत के लिए ऐतिहासिक विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो का रिजल्ट आने के बाद नीरज और अरशद की दोस्ती भी देखने को मिली थी। नीरज ने अरशद को पास बुलाकर उनके साथ तस्वीर खिंचवाई थी। दोनों ने साथ में पोज किया था। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। भारत के लिए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप कई मायनों में खास रही। जेवलिन थ्रो में नीरज के स्वर्ण के अलावा भारत के तीन खिलाड़ी शीर्ष छह में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। किशोर जेना 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें और डीपी मनु 84.14 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे थे।

किशोर का यह पर्सनल बेस्ट थ्रो भी रहा था। इससे पहले कभी किसी विश्व चैंपियनशिप में भारत के तीन खिलाड़ी शीर्ष आठ में एकसाथ जगह नहीं बना पाए थे। 25 साल के नीरज ने दूसरे प्रयास में ही 88.17 मीटर का थ्रो किया था। पाकिस्तान के अरशद कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भी रजत पदक हासिल किया। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed