फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wasim-akram-got-married

मिलिए वसीम अकरम की नई गोरी महबूबा से

Thu, 22 Aug 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली। इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली। इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
wasim-akram-got-married

चंद दिनों पहले वसीम अकरम और सुष्मिता सेन की शादी की चर्चाएं गर्म थी लेकिन अब वसीम ने इन पर विराम लगाते हुए किसी और से निकाह कर लिया है।

विज्ञापन


वसीम अकरम ने आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को बताया कि अपनी गर्लफ्रेंड शेरेना थॉम्पसन के साथ निकाह कर लिया है। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह लाहौर में एक साधारण समारोह में उन्होंने निकाह किया।
विज्ञापन


इस बारे उन्होंने आगे कहा कि ये मेरी, मेरी पत्नी और बच्चों के लिए नई शुरुआत है। वसीम अकरम की पहली पत्नी हुमा की लंबी बीमारी के बाद 2009 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम की जिंदगी में आई नई दुल्हन (देखिए तस्वीरें)
उनकी नई पत्नी शेरेना थॉम्पसन एक पूर्व पब्लिक रिलेशन अधिकारी हैं। थॉम्पसन इसी महीने की शुरुआत में कराची आईं थीं। इसके बाद वह वसीम के पिता को देखने लाहौर गईं। जहां वसीम के साथ उनका निकाह हुआ।

वसीम ने बताया कि थॉम्पसन ने निकाह से पहले इस्लाम कुबुल कर लिया है और वह उर्दू भी सीख रहीं हैं। साथ ही वो मेरे बच्चों के बेहद करीब हैं और उनकी बच्चों के साथ अच्छी बान्डिग है।

इससे पहले वसीम के साथ कई महिलाओं के नाम जोडे़ जाते रहे हैं। भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का नाम भी जुड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed