{"_id":"5aafd2d44f1c1bb0758b634c","slug":"washington-sundar-climb-up-in-icc-t20-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉशिंगटन ने ICC रैंकिंग में लगाई 'सुंदर' छलांग, देखकर सभी गेंदबाज हो गए हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉशिंगटन ने ICC रैंकिंग में लगाई 'सुंदर' छलांग, देखकर सभी गेंदबाज हो गए हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : file
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल 12 स्थानों के सुधार के साथ आईसीसी की गेंदबाजों की टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि युवा स्पिनर वाशिंगटन सुंदर अद्भुत तरीके से 151 स्थान के सुधार के साथ 31वें स्थान पर आ गए हैं। दोनों गेंदबाजों ने रविवार को श्रीलंका में सम्पन्न हुई त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल करियर में पहली बार 706 रेटिंग अंक हासिल करने में सफल रहे। निदहास ट्रॉफी में मैन ऑफ द सीरीज रहे वाशिंगटन सुंदर के 496 रेटिंग अंक हो गए हैं। दोनों स्पिनरों ने टूर्नामेंट में टीम के सभी पांच मैचों में हिस्सा लिया और आठ-आठ विकेट झटके। पावरप्ले में गेंदबाजी करने वाले सुंदर की इकानोमी रेट 5.70 की जबकि चहल की 6.45 की है।
विज्ञापन
निदाहास ट्रॉफी में इसके अलावा जिन भारतीय गेंदबाजों को फायदा हुआ है, उसमें जयदेव उनाडकट और शार्दुल ठाकुर हैं, जो अपने करियर के श्रेष्ठ रेटिंग अंक पर पहुंच गए हैं। उनाडकट संयुक्त रूप से 52वें और शार्दुल ठाकुर संयुक्त रूप से 76वें स्थान पर हैं। दोनों ने क्रमश: 26 और 85 स्थान का सुधार किया। जयदेव के रेटिंग अंक 435 और शार्दुल के 358 हो गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाजों में शिखर धवन, मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक को रैंकिंग में फायदा मिला है। कार्तिक 126वें से 95वें स्थान पर आ गए हैं। उनके 246 अंक हो गए हैं। शिखर धवन 617 अंकों के साथ 17वें और मनीष पांडेय (527) 34वें स्थान पर हैं।