फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Warriors Mathura vs Super Challengers Agra LLC Ten10 Live Cricket Score Match Result Updates in Hindi

WM vs SCA: सुपर चैलेंजर्स पर भारी पड़े ब्रज वारियर्स, नौ गेंदें शेष रहते छह विकेट से दर्ज की जीत; जयदीप चमके

Mon, 17 Feb 2025 07:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Feb 2025 07:32 PM IST
सार

सुपर चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 83 रन बनाए थे, लेकिन ब्रज वारियर्स ने 8.3 ओवर में चार विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
Warriors Mathura vs Super Challengers Agra LLC Ten10 Live Cricket Score Match Result Updates in Hindi
एलएलसी टेन10 - फोटो : Screen Grab

विस्तार

ब्रज वारियर्स ने एलएलसी टेन10 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ गेंद शेष रहते ही सुपर चैलेंजर्स को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सोमवार को खेले गए इस मैच में सुपर चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 83 रन बनाए थे, लेकिन ब्रज वारियर्स ने 8.3 ओवर में चार विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन

ब्रज वारियर्स की पारी 
ब्रज वारियर्स के लिए जयदीप कुमार दोयला ने 19 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 31 रन बनाए। सुपर चैलेंजर्स के लिए मनीष ने तीन विकेट झटके, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। सुपर चैलेंजर्स की ओर से मनीष के अलावा राजेश नायुडू को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज और कप्तान कृष्णा गावली ने पहले ही ओवर में दो छक्के लगाए, लेकिन इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। ब्रज वारियर्स के लिए धीरज सिंह ने 9 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज हारिस मंसूरी ने 12 रन बनाए, जबकि वकार हैदर पांच गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 14 रन और राहुल ठाकुर दो रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर चैलेंजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रज वारियर्स ने तेज शुरुआत की और तीन ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 35 रन बना लिए। ब्रज वारियर्स को पहले ही ओवर में कप्तान कृष्णा गावली के रूप में पहला झटका लगा था जो तीन गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए थे। गावली ने अच्छी शुरुआत की थी और दो छक्के जड़े थे, लेकिन प्रितम बारी ने उन्हें बोल्ड कर ब्रज वारियर्स को पहला झटका दिया। इसके बाद जयदीप कुमार ने अच्छी बल्लेबाजी की जिसकी मदद से टीम ने छह ओवर के बाद दो विकेट पर 65 रन बना लिए थे। उनके आउट होने के बाद वकार ने राहुल के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन

सुपर चैलेंजर्स के लिए बिट्टू का शानदार प्रदर्शन
इससे पहले वकार हैदर की अगुआई में ब्रज वारियर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिससे सुपर चैलेंजर्स की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। सुपर चैलेंजर्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बिट्टू मैक्सी ने 19 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और प्रभावित नहीं कर सके। सुपर चैलेंजर्स ने शुरुआत में ही मुकेश यादव (3) और विनीत सिंह (6) की सलामी जोड़ी का विकेट जल्द ही गंवा दिया। इसके बाद कप्तान दीपक गड़वी भी छह रन बनाकर पवेलियन चल दिए। सुपर चैलेंजर्स की ओर से अक्षय महाजन क्रिकेट 3, प्रितम बरी 4 और अजय सिंह बिष्ट शून्य रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ओकेंद्र पाल सिंह पांच गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन और अब्दुल्लाह भाई सोनाकाटिया पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। ब्रज वारियर्स के लिए वकार हैदर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि दीपांशु बहुगुणा और हर्ष यादव को दो-दो विकेट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed