वॉर्नर की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का पलटवार, बांग्लादेश के 305 रन के जवाब में बनाए 225/2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिटगांव में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान बांग्लादेश के 305 रन के जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 225 रन बना लिए। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले डेविड़ वार्नर लगातार दूसरे शतक की के करीब पहुंच गए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वार्नर नाबाद 88 रन पर खेल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पीटर हैंड्सकॉम्ह 69 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। वॉर्नर और हैंड्सकॉम्ब के बीच तीसरे विकेट के लिए 127 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया अभी भी बांग्लादेश से 80 रन पीछे है और उसके 8 विकेट बाकी है।
सधी हुई पारी खेलते हुए वार्नर ने 170 गेंद में महज 4 चौकों की मदद से 88 रन बनाए। स्टीव स्मिथ को बांए हाथ के स्पिनर ताजुल इस्लाम ने अपना शिकार बनाया। वार्नर को उनकी इस पारी के दौरान दो जीवनदान मिले। सबसे पहले जब वह 52 रन पर खेल रहे थे तब ताजुल की गेंद पर शॉर्ट लेग में उनका कैच छूट गया। इसके बाद मेहदी हसन की गेंद पर कप्तान मुश्फिकर रहीम 73 के स्कोर पर उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।
मेहमान टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ 94 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। जिस वक्त स्मिथ आउट हुए तह ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98 रन पर दो विकेट था। वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए स्मिथ के साथ 93 रन की अहम साझेदारी की। वार्नर के साथ पारी की शुरुआत करने आए मैट रैनशा जल्दी पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें अपना शिकार बनाय। उनकी लेग स्टंप के बाहर जा रही गेंद को रैनशा ने छूने की कोशिश की और विकेटकीपर मुश्फिकर ने शानदार कैच लपक लिया। वह केवल चार रन बना सके।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ऑफ स्पिनर नाथन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश को पहले सेशन में ही ऑल आउट कर दिया। लियोन ने 94 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। पहले दिन के खेल के बाद वापस होटल वापस लौट रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की बर पर हुई पत्थर बाजी के बाद स्टेडियम में मंगलवार को सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी।