{"_id":"c44767fe-ef73-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"warne-denies-clarke-and-watson-hate-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थर के रवैये पर शेन वॉर्न ने निकाली अपनी भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आर्थर के रवैये पर शेन वॉर्न ने निकाली अपनी भड़ास
लंदन
Updated Thu, 18 Jul 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न ने कंगारू टीम के पूर्व कोच मिकी आर्थर के
विज्ञापन
रंगभेद के आरोपों और दो बड़े खिलाड़ियों के आपसी मनमुटाव की बात कहने पर
जमकर लताड़ लगाई है।
दिग्गज लेग स्पिनर रहे वॉर्न ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और शेन वॉटसन के बीच किसी तरह के मनमुटाव होने की बात से इनकार किया है।
साथ ही उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से विवाद में पड़ने के बजाए मैच पर ध्यान देने की सलाह दी। वॉर्न क्लार्क और वॉटसन के अच्छे दोस्त हैं और दावा किया कि पेशेवर कॅरियर में दोनों में कोई मनमुटाव नहीं है।
वॉटसन को टीम का 'कैंसर' मानते थे क्लार्क : आर्थर
एक दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी जिसमें कोच आर्थर ने बताया था कि कप्तान क्लार्क वॉटसन और उनके साथियों को टीम का 'कैंसर' मानते हैं।
'होश में नहीं है आर्थर'
इसके अलावा वॉर्न ने नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाकर 40 लाख डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) के मुआवजे की मांग करने पर भी आर्थर को आड़ हाथों लिया है।
आर्थर पर बरसते हुए वॉर्न ने कहा कि कोच पद से हटाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी आर्थर होश में नहीं हैं और वे अपना आपा खो बैठे हैं। इसलिए इतने भारी भरकम मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वॉर्न ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आर्थर को खुद को खुशकिस्मत मानना चाहिए कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए कोचिंग का मौका मिला। अपने पद से हटने के बाद उन्हें चुपचाप चले जाना चाहिए।
40 लाख डॉलर की मांग का कोई सवाल ही नहीं है। उन्हें घर वापस जाकर कुछ होमवर्क करना चाहिए और इस बाबत सीए को लिखना चाहिए।’
एशेज सीरीज शुरू होने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आर्थर को हटाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डैरेन लेहमैन को नया कोच नियुक्त किया था।