{"_id":"5de68c728ebc3e54be28c2f4","slug":"waqar-younis-says-under-fire-young-pakistan-bowlers-will-get-better-with-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज बोले- समय के साथ सब बेहतर हो जाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज बोले- समय के साथ सब बेहतर हो जाएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Dec 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज आस्ट्रेलिया में नाकाम रहे लेकिन गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने आलोचकों के निशाने पर खड़े अपने गेंदबाजों का पक्ष लेते हुए कहा कि अनुभव हासिल करने के साथ वे बेहतर बनते जाएंगे।
2 of 5
पाक तेज गेंदबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीन युवा तेज गेंदबाजों को चुना लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और उनके खिलाफ टेस्ट मैचों में ढेर सारे रन बने। पाकिस्तान को ब्रिस्बेन और एडिलेड दोनों टेस्ट मैचों में पारी से हार झेलनी पड़ी।
3 of 5
रिकी पोंटिंग
इस खराब प्रदर्शन के कारण आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान की गेंदबाजी इकाई को 'खराब आक्रमण' करार दिया। वकार ने स्वीकार किया कि यह प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Waqar Younis
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'हां मैं स्वीकार करता हूं कि यह वैसा परिणाम नहीं रहा जैसा हम चाहते थे, लेकिन जब आप किशोर होते हैं तो अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं जो कि टेस्ट मैचों में जरूरी है।' वकार ने कहा, 'मेरा मानना है कि जब वे कुछ मैच खेल लेंगे तो बेहतर होते जाएंगे तथा शाहीन शाह अफरीदी इसका उदाहरण है।'
विज्ञापन
5 of 5
aus vs pak
बता दें कि पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों मैचों में कंगारू टीम ने पाकिस्तान को पारी और रनों से करारी शिकस्त दी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।