{"_id":"5de61eac8ebc3e54ec3538d9","slug":"aussie-paceman-mitchell-starc-opts-out-of-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में खलेगी इस तूफानी गेंदबाज की कमी, World Cup में स्टंप्स तोड़कर मचाया था तहलका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में खलेगी इस तूफानी गेंदबाज की कमी, World Cup में स्टंप्स तोड़कर मचाया था तहलका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 04 Dec 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 में अपनी तूफानी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाने वाले मिचेल स्टार्क IPL 2020 में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी से खुद को अलग कर लिया है। यह लगातार दूसरा साल है जब स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है।
2 of 6
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ट्विटर
स्टार्क ने पिछले साल वर्ल्ड कप की तैयारी के चलते आईपीएल से दूरी बनाई थी, जिसका ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरा फायदा भी मिला था। 29 वर्षीय कंगारू पेसर विश्व कप 2019 के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 10 मैचों में 27 विकेट लेते हुए विश्व कप के किसी एक संस्करण में हमवतन ग्लेन मैक्ग्रा (2007, 26 विकेट) के सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
3 of 6
किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क आखिरी बार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेले थे। 2018 में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.4 करोड़ में खरीदा था, लेकिन चोट के चलते वह नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्टार्क
- फोटो : social media
स्टार्क ने अब तक आईपीएल में 27 मैच खेलकर 34 विकेट लिए हैं। 15 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रर्दशन है। ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल ने इस बार नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। दोनों का बेस प्राइज दो करोड़ है। मैक्सवेल ने पिछले दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कहकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना ली थी, लेकिन 23 नवंबर को उन्होंने क्लब क्रिकेट में वापसी की है।
विज्ञापन
5 of 6
स्टार्क
- फोटो : social media
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट भी इस साल की नीलामी में नजर नहीं आएंगे। 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी में 971 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। जिनमें 713 भारतीय और 258 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा 55 खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है। फ्रैंचाइजी टीमों के पास खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 9 दिसंबर की शाम 5 बजे तक का वक्त होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।