फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Waiting to come on the big screen of 83 victory, World winning team member Balwinder Singh Sandhu expressed his desire

83 की जीत के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार, विश्व विजेता टीम के सदस्य बलविंदर सिंह संधू ने जताई इच्छा

Thu, 25 Jun 2020 03:38 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jun 2020 03:38 AM IST
सार

  • विश्व विजेता टीम के सदस्य बलविंदर संधू ने किया याद जीत का सबसे बड़ा मंत्र 'टीम की एकजुटता'

विज्ञापन
Waiting to come on the big screen of 83 victory, World winning team member Balwinder Singh Sandhu expressed his desire
83 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

विस्तार

कपिल देव की कप्तानी वाली 1983 विश्व कप की विजेता टीम के लिए इस साल का 25 जून बेहद अहम होने वाला था। टीम के सभी सदस्यों को उम्मीद थी कि जो जौहर उन्होंने 37 साल पहले इंग्लैंड के मैदानों पर दिखाया था उसका दीदार रुपहले पर्दे पर आज की युवा पीढ़ी कर सकेगी, लेकिन कोरोना ने 83 कि विजेताओं के इन अरमानों को पूरा नहीं होने दिया। इस विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के गोर्डन ग्रीनिज का पहला और अहम विकेट अपनी इनस्विंग से चटकाने वाले मुंबईकर बलविंदर सिंह संधू अमर उजाला से खुलासा करते हैं कि फिल्म 83 जब भी आएगी तो सिनेमा घरों के बड़े पर्दें पर ही आएगी। स्थितियां सामन्य होने के लिए चाहें दो साल क्यों न इंतजार करना पड़े, लेकिन फिल्म सिनेमा घरों में ही रिलीज होगी।

विज्ञापन


83 की जीत का मंत्र देने को लगाया विशेष कैंप
संधू के मुताबिक 83 की जीत का सबसे बड़ा मंत्र टीम की एकजुटता थी। इसी एकजुटता ने हमें वेस्टइंडीज जैसी टीम को हराने में मदद दिलाई। जब फिल्म बन रही थी तो उन्होंने निर्देशक कबीर खान को यह बता बताई। कबीर खान ने कहा कि यही बात फिल्म में भी आनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने फिल्म में काम कर रहे सभी एक्टरों का धर्मशाला में 10 दिनों का एक विशेष कैंप लगाने का फैसला लिया। इन 10 दिनों के अंदर सभी एक्टरों के अंदर ऐसी टीम बॉंडिंग हो गई जैसी उनकी टीम के अंदर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed