फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wahab Riaz booked for lavish dinner spread in their

निकाह में बवालः पाक बॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Dec 2013 06:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
Wahab Riaz booked for lavish dinner spread in their

हर किसी के जीवन में विवाह बेहद खास होता है और इसे यादगार बनाए रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक क्रिकेटर के जश्न मनाने पर पुलिस ने केस कर दिया।

विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज के बारे में। पाकिस्तान की लाहौर पुलिस ने इस तेज गेंदबाज पर विवाह के दौरान स्थानीय कानून का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


28 साल के बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 30 नवंबर को शादी की, लेकिन बृहस्पतिवार को लाहौर जिला मजिस्ट्रेट अधिकारियों ने उनके घर पर छापा मारकर उन पर आरोप तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खूबसूरत स्क्वैश चैंपियन से दिल 'हार' गया एक क्रिकेटर

पंजाब (पाकिस्तान) ने पिछले महीने एक नए नियम बनाया है जिसके अनुसार रात 10 बजे के बाद कोई जश्न नहीं मनेगा। साथ ही खाने में एक डिश से ज्यादा व्यंजन नहीं बनाए जाएंगे।


यह नियम पूरे लाहौर में भी लागू होता है। हालांकि यह शहर शादियों में अपनी खर्चिली पार्टियों और देर रात चलने वाले जश्न के कारण जाना जाता है।

रियाज को नौ तक जमानत
वहाब रियाज के पिता सिकंदर ने कहा कि उनके बेटे को अतिरिक्त सेशन जज ने नौ दिसंबर तक जमानत दे दी है। उन्होंने कहा,  "हम पर आधारहीन केस लगाया गया है। हम उन सभी पर मानहानि का केस करेंगे जिन्होंने हमारे घर पर छापा डाला है।"

हालांकि स्थानीय पुलिस इंसपेक्टर मोहम्मद आमिर के अनुसार हमने राज 11 बजे उनके घर पर छापा मारा और उस दौरान खाने में पांच डिश परोसे जा रहे थे जो कि नियमों का खुला उल्लंघन था। हमने वहाब रियाज पर एफआईआर दर्ज करा दिया है।
इसे भी पढ़ें: भारत Vs द. अफ्रीकाः गाली से लेकर हाथापाई तक...
अगर रियाज दोषी पाए जाते हैं तो उन पर एक लाख से डेढ़ लाख पाकिस्तानी रुपए (1000-1500 डॉलर) का जुर्माना लगाया जा सकता है।

रियाज ने पाकिस्तान के लिए सात टेस्ट, 39 वनडे मैच के अलावा छह ट्वंटी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्हें पिछले महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका के संक्षिप्त दौरे के लिए पाक टीम में शामिल नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed