{"_id":"67127ccc40db5b9d5a0822c5","slug":"vvs-laxman-praised-rohit-sharma-for-taking-ownership-of-the-wrong-call-at-the-toss-in-first-test-against-nz-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कायल हुए वीवीएस लक्ष्मण, इस बात को लेकर जमकर की तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कायल हुए वीवीएस लक्ष्मण, इस बात को लेकर जमकर की तारीफ
Fri, 18 Oct 2024 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:52 PM IST
सार
भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्वीकार किया था कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का उनका फैसला गलत था।
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण कप्तान रोहित शर्मा से काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने उनकी जमकर सराहना की है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्वीकार किया था कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का उनका फैसला गलत था। इस पर लक्ष्मण ने कप्तानी की तारीफ की है।
विज्ञापन
रोहित ने स्वीकार किया था कि उन्होंने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को भांपने में गलती की। उन्होंने यह भी कहा था कि कप्तान के सारे फैसले हमेशा सही नहीं हो सकते लक्ष्मण रोहित के इस कदम से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा, कप्तान के लिए यह संभव नहीं है कि वह हमेशा सही फैसले ले। हमने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी लेकिन हम 46 रन पर आउट हो गए। प्रेस कांफ्रेंस में कौन गया। रोहित शर्मा ही ना। उसने स्वीकार किया कि मैने विकेट को पढ़ने में गलती की। कप्तान अपने फैसलों की जिम्मेदारी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह जरूरी नहीं कि हर बार फैसला सही ही हो। लेकिन आप जिम्मेदारी लेते हैं और जब टीम अच्छा नहीं करती तो आलोचना झेलते हैं। टीम अच्छा करती है तो आप उस खिलाड़ी को भेजते हैं जिसने अच्छा प्रदर्शन किया है। महान कप्तान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी करते हैं और रोहित शर्मा इसका उदाहरण है। उसने शानदार कप्तानी की है। उसने अपने खिलाड़ियों से कहा कि हमारी टीम को ऐसे खेलना चाहिए और वह निस्वार्थ पारियां खेलता आया है। बदले में उसके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता था लेकिन वह कहता है कि वह हर खिलाड़ी के साथ खड़ा है जो उस तरह से खेलता है जैसे कि वह टीम को खेलते देखना चाहता है।
दूसरी पारी में भारत की सधी बल्लेबाजी
भारतीय बल्लेबाजी क्रम पहली पारी में पूरी तरह विफल रहा था, लेकिन दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दो बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान की शानदार शतकीय साझेदारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वापसी की। दूसरी पारी में भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की और कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सरफराज खान के अर्धशतकों से मुश्किल से उबरने की कोशिश की। भारत ने इस तरह तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे चल रहा है।