शेन वार्न की टीम इंडिया में अंतिम 11 में लक्ष्मण को नहीं मिली जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अपनी भारतीय टेस्ट एकादश टीम में सौरव गांगुली को कप्तान बनाया है जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शामिल किया है।
शेन वार्न अपनी फेसबुक पेज पर विभिन्न देशों की अपनी टेस्ट एकादश टीम का चयन कर रहे हैं। इस बार भारत का नंबर था। चयन का मापदंड यह है कि वार्न ने चयनित खिलाड़ियों के खिलाफ जरूर मैच खेला हो।
वार्न की टीम में कोई हैरानी वाली कोई बात नहीं रही कि उन्होंने विश्व में सर्वाधिक रन बनाने वाले तेंदुलकर को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैचों में 51 शतकों के साथ 15,921 रन बनाए हैं। ओपनर के तौर पर वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्घू को टीम में जगह दी है जबकि तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ को रखा है।
अजहरूद्दीन के कारण लक्ष्मण हुए इस टीम से बाहर
इस पर शेन वार्न ने कहा, "मैंने जितनी टीमों का चयन किया उनमें से यह सबसे मुश्किल थी क्योंकि मैं कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों जैसे दिलीप वेंगसरकर, संजय मांजरेकर, रवि शास्त्री, मनोज प्रभाकर और जहीर खान तक के खिलाफ खेला हूं। मैंने जो वर्तमान टीम चुनी है वह बहुत मजबूत है और उसके खिलाफ खेलना आसान नही है। मुझे जिस बल्लेबाजी क्रम के लिए अधिक माथापच्ची करनी पड़ी वह नंबर छह स्थान था जिसमें मुझे अपने प्रिय दोस्त वीवीएस लक्ष्मण और अजहरूद्दीन में से किसी एक को रखना था।"
वार्न ने भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी को रखा है। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ कभी नहीं खेले हैं, लेकिन दोनों आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में जरूर उतरे हैं।
वार्न की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट एकादश टीम- वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्घू, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली (कप्तान), मोहम्मद अजहरूद्दीन, कपिल देव, एमएस धोनी, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ, वीवीएस लक्ष्मण (12वां खिलाड़ी)।