{"_id":"5f43b1ff6350191a757e437d","slug":"vvs-laxman-empty-stands-in-ipl-2020-not-affect-the-quality-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण बोले- खाली स्टेडियमों से IPL में क्रिकेट की गुणवत्ता नहीं होगी प्रभावित, दिखेगा भरपूर रोमांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लक्ष्मण बोले- खाली स्टेडियमों से IPL में क्रिकेट की गुणवत्ता नहीं होगी प्रभावित, दिखेगा भरपूर रोमांच
Mon, 24 Aug 2020 05:57 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
vvs laxman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी मेंटर वीवीएस लक्ष्मण को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी के बीच अगामी सत्र में दर्शकों के बिना स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन से क्रिकेट के स्तर में कमी नहीं आएगी। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के दुबई, अबू धाबी और शारजाह में होगा।
विज्ञापन
लक्ष्मण ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा, ‘मैं खेल के सभी प्रशंसकों को आश्वस्त कर सकता हूं कि स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में भी वे वास्तव में प्रतियोगिता का आनंद लेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह मत सोचिए कि इससे क्रिकेट की ऊर्जा या गुणवत्ता में कमी आएगी।’ पूर्व भारतीय बल्लेबाज हालांकि यहां की पिचों को लेकर थोड़ा चिंतित जरूर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘शायद पिचें धीमी गति की हों लेकिन हमें अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा। ऐसा हो सकता है कि हम, मैदानकर्मियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आश्चर्यचकित हो जाएं।’ उन्होंने कहा कि आउटफील्ड शानदार होगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैदानकर्मी पिच का अच्छी तरह से ध्यान रखेंगे। हैदराबाद की इस फ्रेंचाइजी टीम के भारतीय खिलाड़ी रविवार को दुबई पहुंचे।
विज्ञापन
सनराइजर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे देर से दुबई पहुंची। लक्ष्मण ने बताया कि टीम प्रबंधन ने 2020 सत्र की नीलामी से पहले ही मध्यक्रम के लिए युवा भारतीय बल्लेबाजों को चुनने का मन बना लिया था। यही वजह है कि टीम ने प्रियम गर्ग, विराट सिंह और बी संदीप जैसे होनहार खिलाड़ियों को चुना। उन्होने कहा, ‘नीलामी में युवा खिलाड़ियों को जानबूझकर टीम में शामिल करने की कोशिश की गई। वे युवा हैं लेकिन सभी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।’