{"_id":"58b3b7484f1c1b1472830b49","slug":"virender-sehwag-tweets-bat-mein-hai-dum-on-du-and-ramjas-college-class","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU विवाद में कूदे सहवाग, सोशल मीडिया पर जड़ी एक और ‘ट्रिपल सेंचुरी’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DU विवाद में कूदे सहवाग, सोशल मीडिया पर जड़ी एक और ‘ट्रिपल सेंचुरी’
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : fdsfs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर अपने बेबाक और मजाकिया ट्वीट के लिए मशहूर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार दिल्ली के इस खिलाड़ी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मुद्दे पर ट्वीट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और इस हंगामे में कूद पड़े। सहवाग के अलावा बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी इस विवाद में शामिल हुए।
डीयू के रामजस कॉलेज में हुए हंगाने के बाद विश्वविद्यालय का माहौल काफी हद तक बदल गया है। इसी बीच क्रिकेट से संन्यास ले चुके सहवाग के ट्वीट ने इस मामले को एक अलग ही स्तर प्रदान कर दिया है। सहवाग ने रविवार को ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसपर लिखा है, “दो तिहरे शतक मैंने नहीं, मेरे बल्ले ने बनाए”

Bat me hai Dum !#BharatJaisiJagahNahi pic.twitter.com/BNaO1LBHLH
विज्ञापन विज्ञापन— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 26, 2017
हुड्डा ने किया सहवाग पर व्यंग्य
रनदीप हुड्डा
इस तस्वीर को पोस्ट करने बाद से इस की तुलना शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर की तस्वीर से हो रही है। गुरमेहर ने अपनी तस्वीर में लिखा था, “पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा, जंग ने उन्हें मारा”
सहवाग के ट्वीट को लोगों का जमकर समर्थन मिल राह है। कोई इसे एक और ट्रिपल सेंचुरी बता रहा है, तो कोई इसे शोएब अख्तर की गेंद पर सहवाग का छक्का बता रहा है। वहीं रणदीप हुड्डा ने इसे व्यंग्यात्मक तंज कहते हुए इसकी सराहना की है।

👏👏👏👏👏👏 @virendersehwag 😂😂😂😂 https://t.co/IcxuewcPMP
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) February 26, 2017
सहवाग ने दिया हैशटैग, कहा 'भारत जैसी जगह नहीं'
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : SportsWiki
सहवाग ने अपनी ट्वीट में लिखा है ‘बैट में है दम’ और इसके साथ 'भारत जैसी जगह नहीं' हैशटैग दिया है। बता दें कि कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ छात्र एबीवीपी के खिलाफी #StudentsAgainstABVP के हैशटैग के साथ कैंपेन चला रहे हैं। इसमें छात्र सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा कर लिख रहे हैं कि वे एबीवीपी से नहीं डरते हैं।
वहीं 1999 की करगिल लड़ाई में शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम शुरू कर दी है। गुरमेहर ने लिखा कि वे वामपंथी नहीं हैं, लेकिन सहमत होने पर ही एबीवीपी का समर्थन करेंगी। गुरमेहर ने लिखा है कि वो एबीवीपी को इसलिए स्वीकार नहीं करती क्योंकि वो भीड़ तंत्र और संविधान की तरफ से मिली मौलिक आजादी के खिलाफ है। इसके अलावा गुरमेहर की शिकायक है कि उन्हें बलात्कार की धमकियां भी दी जा रहीं हैं।