फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag on Sourav Ganguly: Great signs for Indian cricket

वीरू की गांगुली को बधाई, बोले- 'बधाई दादा! भगवान के घर देर है अंधेर नहीं'

Tue, 15 Oct 2019 04:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Oct 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
virender sehwag on Sourav Ganguly: Great signs for Indian cricket
sehwag ganguly

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष होंगे। बीते रविवार को हुई बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष पद के लिए गांगुली के नाम पर मुहर लगा दी गई है।

विज्ञापन


ऐसे में सौरव गांगुली को पूरे देश की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में वीरेंद्र सहवाग, लक्ष्मण, कैफ और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने गांगुली को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज व गांगुली के साथी रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। वीरू ने ट्वीट में लिखा, 'बधाई दादा! देर है अंधेर नहीं। भारतीय क्रिकेट के लिए शुभ संकेत। आपकी इस पारी से भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान और बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

वहीं, वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, 'सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर बधाई। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट समृद्ध रहेगा। आपको अपनी नई भूमिका में बहुत सफलता मिलेगी दादा।'
 



वहीं मोहम्मद कैफ ने ट्वीट में लिखा, 'खिलाड़ी से कप्तान और फिर कप्तान से बीसीसीआई अध्यक्ष... बहुत बहुत मुबारक हो दादा। बीसीसीआई में ऐसा लीडर होना बहुत अच्छा संकेत है। कुछ नई और जरूरी चीजों की उम्मीद रहेगी।'
 
 

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब ने कहा, 'इस पद के लिए सौरव बिल्कुल सही शख्स हैं। भारतीय क्रिकेट को वो नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।'
 



बीसीसीाई के अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली का नाम सबसे आगे है। 47 साल के सौरव गांगुली ने 14 अक्तूबर को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए मुंबई स्थिति बीसीसीआई हेडक्वॉर्टर में अपना नामांकन भर दिया है। बता दें कि 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का चुनाव होना है और इसके साथ ही गांगुली के अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed