फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat was malinga 300 wicket in odi, celebration gets company of rohit and dhawan

विराट को आउट करने वाले मलिंगा ने मनाया जश्न, रोहित-धवन हुए शामिल 

Sun, 03 Sep 2017 10:57 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 03 Sep 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
virat was malinga 300 wicket in odi, celebration gets company of rohit and dhawan
मलिंका का जश्न - फोटो : bbc.com
कोलंबो में चौथे वन डे में विराट कोहली को आउट कर मलिंगा ने वन डे में 300 वां विकेट हासिल किया। अपनी इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए उन्होंने अपने घर में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


इस पार्टी की तस्वीरें रोहित और शिखर ने इंस्टाग्राम में शेयर की है। शिखर धवन ने फोटो के साथ लिखा, 'मलिंगा के घर में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ बहुत अच्छा समय गुजरा', वहीं रोहित ने लिखा-अच्छे दोस्तों के साथ बेहतरीन रात।
विज्ञापन


इन दोनों भारतीय ‌खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के यजुवेंद्र चहल और केएल राहुल भी पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले जब विराट कोहली आउट हुए तो रोहित शर्मा भी बतौर दूसरे बल्लेबाज मैदान पर मौजूद थे। रोहित ने विराट के आउट होने के बाद मलिंगा को गले लगाकर बधाई दी। रोहित शर्मा और मलिंगा मुंबई इंडियंस की तरफ से एक साथ खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलंबो के चौथे मैच में कोहली ने शानदार शतक लगाते हुए 131 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed