फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat on the verge of getting out of top ten from ICC test Ranking jadeja becomes top allrounder

ICC Rankings: टेस्ट रैंकिंग में जडेजा फिर नंबर वन ऑलराउंडर, विराट टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर

Wed, 30 Mar 2022 05:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 05:56 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा फिर से दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। वहीं विराट कोहली बल्लेबाजों में टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर हैं। 
 

विज्ञापन
Virat on the verge of getting out of top ten from ICC test Ranking jadeja becomes top allrounder
विराट कोहली और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दसवें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं रवींद्र जडेजा फिर से दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। रविचंद्रन अश्विन जडेजा के बाद दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। मार्नस लाबुशेन पहले स्थान पर बने हुए हैं, वहीं स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा फायदा उस्मान ख्वाजा को हुआ है, जिन्होंने 2022 में 100 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं। वो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें छह पायदान का फायदा हुआ है और वो रोहित-विराट को पीछे छोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन



टॉप 10 में ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज शामिल
टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल हैं। मार्नस लाबुशेन पहले और स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं उस्मान ख्वाजा सातवें और ट्रेविस हेड नौवें पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे और इंग्लैंड के जो रूट चौथे पायदान पर हैं। बाबर आजम पांचवें और दिमुथ करुणारत्ने छठें स्थान पर हैं। भारत के विराट कोहली शुरुआती 10 बल्लेबाजों से बाहर होने की कगार पर हैं। वो दसवें पायदान पर आ चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं। 
 



गेंदबाजों में अश्विन दूसरे नंबर पर
गेंदबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं अश्विन दूसरे और रबाड़ा तीसरे स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह भी चौथे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी के एक स्थान का फायदा हुआ है और वो पांचवें पायदान पर आ चुके हैं। वहीं काइल जेमीसन एक स्थान के नुकसान के साथ छठें पायदान पर आ चुके हैं। टीम साउदी सातवें, नील वैगनर आठवें जेम्स एंडरसन नौवें और जोश हेजलवुड दसवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन



वनडे रैंकिंग में विराट-रोहित टॉप पांच में
वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। बाबर आजम पहले विराट कोहली दूसरे और रॉस टेलर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो चौथे नबंर पर आ चुके हैं। क्विंटन डिकॉक एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। जॉनी बेयरस्टो छठें एरोन फिंच सातवें डुसेन आठवें वार्नर नौवें और इमाम उल हक दसवें पायदान पर हैं। 



वनडे में ट्रेंट बोल्ट नंबर बन गेंदबाज
वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में शुरुआती सात स्थानों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को चार स्थान का फायदा हुआ है और वो आठवें स्थान पर आ चुके हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान भी एक स्थान ऊपर उठकर संयुक्त रूप से नौवें नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा भी नौवें स्थान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed