आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के शुरू होने में महज कुछ ही दिन का समय बचा है। 30 मई से शुरू होने जा रहे 12वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया 22 मई की सुबह इंग्लैंड रवाना हो जाएगी। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'कुलचा' से लेकर IPL तक, कप्तान कोहली की World Cup 2019 से पहले 10 बड़ी बातें
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट और कोच रवि शास्त्री ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कोच और कप्तान दोनों ने विश्व कप को लेकर तमाम बातें कहीं। कोच रवि शास्त्री ने कहा कि वर्ल्ड कप का फॉर्मेट चैलेंजिंग है, लेकिन लीग स्टेज में 9 मैच खेलने से फायदा होगा। वहीं, कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में IPL का भी जिक्र किया।
इसके अलावा शास्त्री ने कहा कि वर्ल्ड कप एक मंच हो सकता है, लेकिन इस मंच को एन्जॉय करना होगा। अगर हम अपनी क्षमताओं के अनुरूप खेले तो वर्ल्ड कप वापस यहां आ सकता है। यहां एक तगड़ी प्रतिस्पर्धा है, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी पहले से मजबूत हैं।
बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड कप में शिरकत कर रही है। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को इस बार विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आइए जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली द्वारा कही गई वो 10 बातेंः
-वर्ल्ड कप में दबाव का समाना करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
-वर्ल्ड कप में गेंदबाजों की भूमिका अहम।
-हमारे सभी गेंदबाज फ्रेश महसूस कर रहे हैं, कोई थका हुआ नहीं है।
-वर्ल्ड कप के लिए हमारी टीम संतुलित।
-टीम के सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं।
-कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी यूनिट के पिलर हैं।
-मुझे लगता है कि यह सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप है। हमारा ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने पर है।
-पहले ही मैच में जीत का जज्बा बनाए रखना होगा।
-हमें हर मैच में बेहतर खेलना होगा।
-मेरे लिए अबतक का सबसे चुनौतीपूर्ण वर्ल्ड कप।