फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 9 match preview: virat kohli will play agaianst kings xi punjab

पंजाब के खिलाफ चोट के बावजूद खेलेंगे कप्तान विराट कोहली

Wed, 18 May 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
 ipl 9 match preview: virat kohli will play agaianst kings xi punjab
- फोटो : pti

अपने कैरियर की श्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली हाथ में चोट के बावजूद बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरने को तैयार हैं। प्लेऑफ की दौड़ में आरसीबी के लिए हर मैच अहम है इसलिए हाथ में कई टांके लगने के बावजूद कोहली ने विश्राम नहीं करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कोहली के सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उन्हें थोड़ी देर के लिए मैदान भी छोड़ना पड़ा था। उसके बाद वह उतरे और 75 नाबाद रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आरसीबी की प्लेऑफ में खेलने की उम्मीदें कायम रखीं। कोहली ने मैच के बाद कहा भी था कि हो सकता है मुझे 7-8 टांके लगे।
विज्ञापन


आरसीबी के मैनेजर अविनाश वैद्य ने इस बात की पुष्टि की है कि बुधवार को किंग्स इलेवन के खिलाफ कोहली खेलेंगे। पंजाब की टीम आईपीएल-9 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन आरसीबी की निगाहें एक और जीत हासिल कर अपने अंकों की संख्या 14 करने पर है ताकि अंतिम लीग मैच तक वह होड़ में बने रहें। अगर आरसीबी दो और जीत हासिल कर लेती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की टीम को एक और झटका लगा है जब उसके ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। आईपीएल-9 का लीग दौर अंतिम चरण में है और आरसीबी की बल्लेबाजी लाइन अप विपक्षी गेंदबाजों के लिए दुस्वप्न साबित हो रही है। कोहली 752 रन बनाकर ओरैंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं जिसमें तीन शतकीय पारियां शामिल हैं। कोहली एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का क्रिस गेल का 733 रन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ चुके हैं।

आरसीबी के लिए अच्छी खबर: गेल का बल्ला ‌भी खुला

 ipl 9 match preview: virat kohli will play agaianst kings xi punjab

केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी के ओपनर क्रिस गेल ने भी 49 रनों की तेज पारी खेली। मुरली विजय की अगुआई वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए गेल का फॉर्म में आना भी बड़ी चिंता का सबब हो सकता है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच वैसे भी बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। कोहली को साथी एबी डीविलियर्स से काफी सहयोग मिल रहा है। एबी डीविलियर्स 597 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में कोहली के बाद दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। अन्य बल्लेबाज लोकेश राहुल भी 332 रन बना चुके हैं जिसमें चार अर्द्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी आरसीबी की कमजोर कड़ी है। एकमात्र स्पिनर युजवेंद्र चहल प्रभावी रही है जिन्होंने 12 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

हालांकि टीम की ओर से सर्वाधिक विकेट शेन वाटसन (14) ने लिए हैं लेकिन उसके लिए उन्होंने 8.5 रन प्रति ओवर लुटाए भी हैं। एडम मिलने, मिचेल स्टार्क और लेग स्पिनर सैमुअल बद्री के चोट के कारण बाहर होने से आरसीबी की गेंदबाजी की कमान शेन वाटसन और क्रिस जार्डन के कंधों पर ज्यादा है। पंजाब के कप्तान मुरली विजय 387 रन बना चुके हैं। उसके गेंदबाज संदीप शर्मा ने 13 विकेट लिए हैं। स्पिनर अक्षर पटेल 11 विकेट ले चुके हैं जिनमें हैट्रिक भी शामिल है। हाशिम अमला 96 रन की पारी खेल चुके हैं लेकिन टीम एक इकाई के रूप में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed