फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli will be khel ratna

विराट कोहली को मिलेगा खेल रत्न, रहाणे बनेंगे अर्जुन

Tue, 03 May 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
virat kohli will be khel ratna
- फोटो : pti

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाना तय है। वहीं,  अजिंक्य रहाणे को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई ने खेल रत्न के लिए कोहली और अर्जुन अवॉर्ड के लिए अजिंक्य रहाणे के नाम की सिफारिश खेल मंत्रालय से की है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो बीसीसीआई की इस सिफारिश पर खेल मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। चार साल के बाद खेल रत्न के लिए क्रिकेटर के नाम की सिफारिश की गई है। इस प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार में 7.5 लाख रुपये की नगद राशि के अलावा एक प्रशस्ति पत्र जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए पांच लाख रुपये के नकद के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। सनद रहे कि सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद कोहली राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर होंगे।
विज्ञापन


कोहली मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में भी शानदार फॉर्म में हैं। वह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे। इस वजह से आईसीसी ने उन्हें वर्ल्ड टी-20 टीम का कप्तान भी चुना था। वहीं, रहाणे ने पिछले साल कोहली की अगुआई में भारत की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के दौरान एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक कैच लपकने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कोहली के अलावा खेल पुरस्कार के लिए स्क्वैश चैंपियन दीपिका पल्लीकल, गोल्फर अर्निबान लाहिड़ी, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी शूटर जीतू राय और धाविका टिंटू लुका के नाम की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed