{"_id":"57289d974f1c1bb5555ccef5","slug":"virat-kohli-will-be-khel-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली को मिलेगा खेल रत्न, रहाणे बनेंगे अर्जुन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली को मिलेगा खेल रत्न, रहाणे बनेंगे अर्जुन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 May 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाना तय है। वहीं, अजिंक्य रहाणे को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई ने खेल रत्न के लिए कोहली और अर्जुन अवॉर्ड के लिए अजिंक्य रहाणे के नाम की सिफारिश खेल मंत्रालय से की है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो बीसीसीआई की इस सिफारिश पर खेल मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। चार साल के बाद खेल रत्न के लिए क्रिकेटर के नाम की सिफारिश की गई है। इस प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार में 7.5 लाख रुपये की नगद राशि के अलावा एक प्रशस्ति पत्र जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए पांच लाख रुपये के नकद के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। सनद रहे कि सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद कोहली राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर होंगे।
विज्ञापन
कोहली मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में भी शानदार फॉर्म में हैं। वह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे। इस वजह से आईसीसी ने उन्हें वर्ल्ड टी-20 टीम का कप्तान भी चुना था। वहीं, रहाणे ने पिछले साल कोहली की अगुआई में भारत की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के दौरान एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक कैच लपकने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कोहली के अलावा खेल पुरस्कार के लिए स्क्वैश चैंपियन दीपिका पल्लीकल, गोल्फर अर्निबान लाहिड़ी, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी शूटर जीतू राय और धाविका टिंटू लुका के नाम की सिफारिश की गई है।