फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Track Record As Indian Captain Compared to Clive Lloyd MS Dhoni Ponting | Rohit Sharma Bcci

कप्तानी में बेस्ट हैं विराट: कोहली का सक्सेस रेट धोनी, क्लाइव लॉयड और स्मिथ से भी ज्यादा; मैदान पर इन खूबियों के लिए पहचाने जाते हैं 

Thu, 16 Sep 2021 09:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Sep 2021 09:55 PM IST
सार

भारत के सबसे सफल कप्तानों की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीन खिताब जिताए। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत फीसदी में कोहली भारत के नंबर-1 कप्तान हैं। जानिए कैसे...

विज्ञापन
Virat Kohli Track Record As Indian Captain Compared to Clive Lloyd MS Dhoni Ponting | Rohit Sharma Bcci
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत फीसदी में कोहली भारत के नंबर-1 कप्तान हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। वे टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पद छोड़ देंगे। हालांकि, टेस्ट और वनडे में कोहली कप्तान बने रहेंगे। आंकड़ों की बात करें तो बतौर कप्तान कोहली का सक्सेस रेट वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड, भारत के एमएस धोनी और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ से भी बेहतर है। मैदान पर कोहली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की तरह आक्रमक फील्डिंग लगाते हैं। साथ ही लॉयड और पोंटिंग की तरह बल्लेबाजी से मैच जिताने का माद्दा भी रखते हैं।
विज्ञापन


बतौर कप्तान कोहली अपना पहला और आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। उनकी कप्तानी में टीम अब तक एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। बतौर कप्तान भले ही विराट कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाए हों, लेकिन टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में कोहली टीम इंडिया को टी-20 चैंपियन बनाकर ही कप्तानी छोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन




 

कौन है भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान?

भारत के सबसे सफल कप्तानों की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीन खिताब जिताए। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत फीसदी में कोहली भारत के नंबर-1 कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 63.41 फीसदी मैच जीते हैं। धोनी की कप्तानी में जीत प्रतिशत 53.61 और अजहरुद्दीन की कप्तानी में 47.05 फीसदी रहा। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने 49.48 फीसदी मैच जीते।

कोहली में हैं 4 सर्वश्रेष्ठ कप्तानों के गुण

कोहली की कप्तानी में लॉयड, पोंटिंग, स्मिथ और धोनी जैसे सर्वश्रेष्ठ कप्तानों के गुण देखने को मिलते हैं। लॉयड की कप्तानी में 1970-80 के दशक में वेस्टइंडीज टीम सर्वश्रेष्ठ थी। 2000 के बाद पोंटिंग ने अपनी कप्तानी से ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया। इस दौरान स्मिथ ने भी दक्षिण अफ्रीका को निडर और शक्तिशाली टीम बनाया। 2007 के बाद धोनी ने भारत को जीतना सिखाया। ये सब गुण अकेले कोहली में दिखते हैं।
 
विज्ञापन

धोनी की तरह मैच विनर बने कोहली

Virat Kohli Track Record As Indian Captain Compared to Clive Lloyd MS Dhoni Ponting | Rohit Sharma Bcci
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने 9 साल में अपनी कप्तानी से टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने। धोनी जहां कैप्टन कूल हैं, वहीं कोहली आक्रमक। हालांकि, धोनी की एक खूबी को जरूर कोहली ने अपनाया। जिस तरह कैप्टन कूल अपनी बल्लेबाजी से मैच खत्म करने के लिए जाने जाते थे, वैसे ही कोहली ने भी एकतरफा अंदाज में कई मैच जिताए।

स्मिथ की तरह चतुराई दिखाते हैं कोहली

Virat Kohli Track Record As Indian Captain Compared to Clive Lloyd MS Dhoni Ponting | Rohit Sharma Bcci
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रीम स्मिथ को भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। एक समय उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। स्मिथ की ही कप्तानी में टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनी थी। स्मिथ ने कप्तान बनते ही सबसे पहले अपने तेज गेंदबाजों को दुरुस्त किया था। उनके वक्त टीम की तेज गेंदबाजी की कमान डेल स्टेन, वर्नोन फिलेंडर और आंद्रे नेल जैसे गेंदबाज संभालते थे।

कोहली ने भी यही रणनीति अपनाई और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों का चयन किया। यही वजह रही की टीम इंडिया टेस्ट में नंबर-1 बनी थी। हालांकि, स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाई। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 56.99 रहा।

पोंटिंग की तरह आक्रमक फील्डिंग लगाते हैं कोहली

Virat Kohli Track Record As Indian Captain Compared to Clive Lloyd MS Dhoni Ponting | Rohit Sharma Bcci
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग की तरह कोहली मैदान पर हमेशा सक्रीय दिखते हैं। वे अपने खिलाड़ियों के लिए अंपायर तक से लड़ जाते हैं। यही खूबी पोंटिंग में भी थी। दोनों ही मैदान पर हमेशा निडर होकर खेलने के लिए जाने जाते हैं। पोंटिंग टीम में उन्हें खिलाड़ियों को जगह देते थे, जो फिट हों। कोहली ने भी कप्तान बनने के बाद फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह दी। पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 के वनडे वर्ल्ड कप जीते। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 67.9 रहा।
 

लॉयड की तरह तेज गेंदबाजों पर पूरा भरोसा

Virat Kohli Track Record As Indian Captain Compared to Clive Lloyd MS Dhoni Ponting | Rohit Sharma Bcci
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड - फोटो : सोशल मीडिया
लॉयड की तरह विराट 5 गेंदबाजों की रणनीति अपनाते हैं। साथ ही दोनों को तेज गेंदबाजी पर पूरा भरोसा है। इतना ही नहीं अपने बैटिंग के दम पर लॉयड मैच जिताते थे। कोहली ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैच जिताए। कोहली को टारगेट का पीछा करने में महारत हासिल है। लॉयड की कप्तानी में 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप जीता था। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 63.29 रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed