फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli test average goes below 50 for the first time in last Five years

Virat Kohli Test Average: 2017 के बाद पहली बार टेस्ट में विराट का औसत 50 के नीचे पहुंचा, 73 पारियों से नहीं लगा कोई शतक

Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
सार

विराट ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 50 से ज्यादा का औसत हासिल किया था। इसके बाद 2017 से लगातार उनका औसत 50 से ऊपर रहा, पर करियर के 101वें मैच में उनका औसत 50 से नीचे आ चुका है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli test average goes below 50 for the first time in last Five years
विराट कोहली - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया जीत के करीब है। भारत को यह मैच जीतने के लिए नौ विकेट की जरूरत है, जबकि श्रीलंका को जीत के लिए 419 रन की जरूरत है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने पहली पारी में 23 और 13 रन बनाए। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 50 से नीचे आ गया। पिछले पांच सालों में यह पहला मौका है, जब विराट का टेस्ट औसत 50 के नीचे आया है। 
विज्ञापन


कोहली ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेडे़ स्टेडियम में 235 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 50 से ऊपर चला गया था। इसके बाद 2017 से लगातार औसत 50 से ऊपर रहा, पर करियर के 101वें मैच में उनका औसत 50 से नीचे आ चुका है। 
विज्ञापन


कोहली का मौजूदा औसत 49.96 का
विराट कोहली का मौजूदा औसत 49.96 का है। 33 साल के विराट ने भारत के लिए 101 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 171 पारियों में उनके बल्ले से 8043 रन निकले हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 254 रन का रहा है। विराट ने टेस्ट में 27 शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनके बल्ले से सात दोहरे शतक भी निकले हैं। हालांकि वनडे और टी-20 में अभी भी उनका औसत 50 से ज्यादा का है। वनडे में विराट ने अब तक 58.07 और टी-20 में 51.5 के औसत से रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


73 पारियों से नहीं लगा पाए शतक
विराट ने साल 2019 में अपना आखिरी शतक लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में ही उन्होंने यह कारनामा किया था। इसके बाद कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 73 पारियां खेल चुके हैं, पर उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। विराट को टेस्ट में 50 से ज्यादा का औसत बनाए रखने के लिए बेंगलुरु टेस्ट में 43 रन बनाने थे, लेकिन दोनों पारियों में कुल मिलाकर उनके बल्ले से 36 रन निकले। इसके साथ ही उनका औसत 49.95 का हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed