IPL 2018: 'किंग कोहली' एक्शन में लौटे, गेंदबाजों की जमकर धुनाई की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में जुट गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान ने रविवार को बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया। आईपीएल के 11वें एडिशन में आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल को ईडन गार्डन्स पर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी।
आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विराट कोहली के ट्रेनिंग करते हुए कई फोटोज शेयर किए।
आरसीबी ने अपने पहले ट्वीट में कैप्शन दिया, 'जब किंग कोहली अभ्यास करें तो आप उन्हें देखिए और सीखिए।'
When the 👑 trains, all you do is watch and learn. #TheSkipperHasArrived #PlayBold pic.twitter.com/cmc9nZqCCP
— Royal Challengers (@RCBTweets) April 1, 2018
अगले ट्वीट में आरसीबी ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'इन्हें देखते नहीं थकते, क्या हम थक सकते हैं?'
Just can't get enough of the man, can we? 👑 #PlayBold #KingInTheNets pic.twitter.com/fsaRil21yz
— Royal Challengers (@RCBTweets) April 1, 2018
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के थकाऊ दौरे के बाद क्रिकेट से लंबे समय का ब्रेक लिया। उन्होंने श्रीलंका में संपन्न निदाहास टी20 ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया, जिसमें टीम इंडिया के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों ने हिस्सा लिया था।
हालांकि, कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 871 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट में 286, वन-डे में 558 रन बनाए थे।