{"_id":"64c2b4ec63e41665e8067285","slug":"virat-kohli-started-dancing-after-hitting-hardik-pandya-ball-signal-four-in-dance-step-watch-video-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: हार्दिक पांड्या की गेंद पर शानदार शॉट खेलने के बाद नाचने लगे विराट कोहली, जश्न में किया चौके का इशारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: हार्दिक पांड्या की गेंद पर शानदार शॉट खेलने के बाद नाचने लगे विराट कोहली, जश्न में किया चौके का इशारा
Thu, 27 Jul 2023 11:48 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:48 PM IST
सार
हार्दिक की गेंद पर शानदार शॉट खेलने के बाद कोहली डांस करने लगे। डांस करते हुए उन्होंने चार रन का इशारा किया। कोहली के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज में भी विजयी आगाज किया है। गुरुवार को बारबाडोस में शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत लिया। इस मैच में ईशान किशन ने बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं, गेंद के साथ कुलदीप यादव ने चार और रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए।
इस मैच से पहले कोहली ने नेट्स पर हार्दिक पांड्या का सामना किया और नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए एक अजीब इशारा किया। हार्दिक की गेंद ऑफ स्टंप के काफी ज्यादा बाहर थी और कोहली ने प्वाइंट की दिशा में तेज तर्रार शॉट खेला। इसके बाद उन्होंने हार्दिक की तरफ चार रन का इशारा किया और डांस करने लगे। कोहली कहना चाह रहे थे कि मैदान में इस गेंद का चार रन के लिए बाउंड्री के पार जाना तय था। कोहली के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विराट कोहली ने सीरीज के पहले मुकाबले के लिए नेट्स में भले ही जमकर पसीना बहाया हो, लेकिन मैच में उनकी जरूरत भारतीय टीम को नहीं पड़ी। इस मैच में भारत के पांच विकेट गिरे, लेकिन विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। कप्तान रोहित भी पारी की शुरुआत करने की बजाय सातवें नंबर पर खेलने उतरे और मैच खत्म किया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 114 रन बना पाई। कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। वहीं, भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा सूर्यकुमार ने 19 और जडेजा ने नाबाद 16 रन बनाए। कप्तान रोहित 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
विराट और रोहित अगर इस मैच में साथ बल्लेबाजी करते तो उनके पास साथ में 5000 वनडे रन पूरे करने का मौका था, लेकिन ये दोनों इस मैच में बल्लेबाजी के मूड में नहीं दिखे। अब अगर सीरीज के दूसरे मैच में ये दोनों साथ में बल्लेबाजी करते हुए दो रन की साझेदारी करते हैं तो वनडे में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाली जोड़ी बन जाएंगे।

Virat Kohli's funny gesture towards Hardik Pandya 🤣🤣#viratkohli pic.twitter.com/QE40Y3VXQt
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@Imlakshay_18) July 27, 2023