फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli sole Indian in Forbes list of highest paid athletes

कमाई में भी कोहली हैं विराट', फोर्ब्स ने 100 खिलाड़ियों की लिस्ट में दी जगह

Thu, 08 Jun 2017 10:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 08 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli sole Indian in Forbes list of highest paid athletes
विराट कोहली - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हर दिन सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं। उन्हें जानी-मानी पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में पहले स्थान पर पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। 28 वर्षीय कोहली को फोर्ब्स की साल 2017 की सूची में  89वां स्थान हासिल हुआ है। कोहली की कुल आय 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। जिसमें से 3 मिलियन मैच फीस के रूप में और 19 बिलियन विज्ञापन से प्राप्त होते हैं। वह उस सूची मे जगह पाने वाले इकलौते भारतीय हैं। 

विज्ञापन


फोर्ब्स ने कोहली को टीम इंडिया का दबंग (फीनो) बताते हुए लिखा कि उनके बेहतरीन खेल के कारण इतनी कम उम्र में उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी से होती है। साल 2015 में टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने के बाद उन्होंने बतौर बल्लेबाज क्रिकेट के कई  बड़े रिकॉर्ड तोड़े।  विराट की आय में सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है उन्हें पिछले साल 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय टीम इंडिया से मैच फीस के रूप में हुई। इसके साथ ही उन्हें 2.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर मैच फीस के रूप में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हासिल हुए। विराट को इसके अलावा आय विज्ञापन से हुई है जो उनकी कुल आय का सबसे बड़ा हिस्सा  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed