{"_id":"487e0baf3c7a56c468aa9c81ae93dade","slug":"virat-kohli-slips-to-no-3-in-odi-batsmen-s-rankings-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमला ने दिया विराट कोहली को 'झटका'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमला ने दिया विराट कोहली को 'झटका'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Oct 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट रैंकिंग में जहां टीम इंडिया पाकिस्तान से पिछड़कर छठवें स्थान पर पहुंच गई है वहीं वनडे रैंकिंग में भारतीय वनडे टीम के कप्तान बने विराट कोहली भी फिसल गए हैं।
कोहली मंगलवार को जारी आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर तीसरे पर आ गए हैं। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों में वह अभी भी सबसे ऊपर हैं। कोहली से दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने दूसरा स्थान छीना है।
हालांकि कोहली के पास श्रीलंका के खिलाफ दो नवंबर से शुरू हो रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज में शीर्ष पर पहुंचने का भी मौका होगा। कोहली और अमला में महज 2 रेटिंग अंक का फासला है। दक्षिण अफ्रीका के ही कप्तान एबी डीविलियर्स फिलहाल शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
अन्य भारतीय बल्लेबाजों में महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से अपने छठे स्थान पर बने हुए हैं जबकि ओपनर शिखर धवन की रैंकिंग में फिर से गिरावट दर्ज हुई है। धवन एक स्थान खिसककर नौवें पर आ गए हैं।

छठे और सातवें नंबर पर हैं भारतीय गेंदबाज
जहां तक वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग का सवाल है तो टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने छठा और आर अश्विन ने सातवां स्थान बरकरार रखा है। आईसीसी द्वारा संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण फिलहाल प्रतिबंधित पाकिस्तान के सईद अजमल शीर्ष पर बने हुए हैं।
॓
टीम रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में मिली 2-0 की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया से पहला स्थान छीन लिया है। सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में महज एक रैंकिंग अंक का फासला था।
दक्षिण अफ्रीका 5 साल बाद फिर से वनडे में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहा है। इससे पहले टीम आखिरी बार सितंबर, 2009 में नंबर वन थी। लेकिन उस साल चैंपियंस ट्रॉफी में पहले दौर में बाहर होने के बाद उसे पहले स्थान से हाथ धोना पड़ा।