{"_id":"6242bcca02f1454d8557d1dc","slug":"virat-kohli-shares-beautiful-photo-with-anushka-sharma-ahead-of-rcb-match-against-kkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virushka: विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को दिया दिल, वायरल तस्वीर में यूं मुस्कुराते दिखे किंग कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virushka: विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को दिया दिल, वायरल तस्वीर में यूं मुस्कुराते दिखे किंग कोहली
Tue, 29 Mar 2022 01:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:31 PM IST
सार
आरसीबी को अब लीग का दूसरा मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है। इससे पहले विराट ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसमें विराट और अनुष्का दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter@imVkohli
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। उनके लिए इस बार कई चीजें नई हैं। वह अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान नहीं हैं और पहली बार टी-20 लीग में बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। उनके पुराने साथी एबी डीविलियर्स भी आईपीएल में नहीं हैं। ऐसे में विराट के लिए यह सब इतना आसान नहीं है। लेकिन इससे उनके प्रदर्शन और जिंदगी में कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। उन्होेने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, आरसीबी को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आरसीबी को अब लीग का दूसरा मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है। इससे पहले विराट ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसमें विराट और अनुष्का दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट ने सेल्फी मोड में ली गई तस्वीर के कैप्शन में दिल का इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया है। तस्वीर आरसीबी के आधिकारिक होटल की लग रही है, जहां विराट अपने परिवार यानी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ बायो बबल में हैं। विराट द्वारा शेयर की गई तस्वीर के बैकग्राउंड में बच्चों के खेलने का पार्क दिख रहा है जिसे देखकर लगता है कि वह वामिका के खेलने की जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का की बात करें तो वह इन दोनों अपनी नई फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की तैयारियों में लगी हैं। वह तीन साल के अंतराल के बाद फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। यह मूवी दिग्गज भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है और उनकी बायोपिक के रूप में नेटफ्लिक्स पर रिजीज होगी। अनुष्का इस मूवी में झूलन का किरदार निभा रही हैं।