{"_id":"631c95e021d2db09970ca0ed","slug":"virat-kohli-shares-adorable-throwback-picture-rohit-sharma-seen-with-wife-ritika","type":"story","status":"publish","title_hn":"Team India: 'खाओ पियो ऐश करो मित्रों', विराट कोहली ने शेयर की पुरानी तस्वीर, पत्नी संग घूमने निकले रोहित शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: 'खाओ पियो ऐश करो मित्रों', विराट कोहली ने शेयर की पुरानी तस्वीर, पत्नी संग घूमने निकले रोहित शर्मा
Sat, 10 Sep 2022 07:20 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:20 PM IST
सार
रोहित के लिए एशिया कप कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने चार मैचों की चार पारी में 133 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 33.25 का रहा। वहीं, कोहली ने एशिया कप में भारत के आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
विराट कोहली, रोहित शर्मा और रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप समाप्त हो चुका है। सुपर-4 राउंड में तीन में दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद खिलाड़ी अब टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इसी बीच, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ घूमने निकले।
कोहली ने एशिया कप में भारत के आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 61 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह उनके करियर का 71वां शतक था। विराट ने नवंबर 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक लगाया था। उस पारी के बाद कोहली को रिलैक्स देखा गया। अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में बचपन की तस्वीर शेयर की। इसमें वह कुछ खाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, ''खाओ पियो ऐश करो मित्रों। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।''
रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने पत्नी रितिका की साथ जो तस्वीर शेयर की है उसमें बेटी समायरा नहीं है। रोहित सफेद टीशर्ट में दिखाई दे रहे हैं। रितिका एशिया कप के दौरान स्टेडियम में कई बार दिखी थीं। रोहित के लिए एशिया कप कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने चार मैचों की चार पारी में 133 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 33.25 का रहा। रोहित ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
भारतीय टीम एशिया कप से बाहर होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में दिखेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर को होगी। इसके बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे की सीरीज में उतरेगी। उसके बाद अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में उसे हिस्सा लेना है।