विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: टीम इंडिया की ग्रुप ट्रेनिंग शुरू, कोहली के चेहरे पर 'विराट' मुस्कान
डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय टीम ने ग्रुप ट्रेनिंग शुरू कर दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला 18 जून से शुरू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम ने ग्रुप ट्रेनिंग शुरू कर दी है। बुधवार को कप्तान विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया। इस तस्वीर में विराट के साथ शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा भी हैं। विराट ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सूरज मुस्कान लाता है।' बता दें कि भारतीय टीम तीन जून को साउथम्पटन पहुंची थी, जहां उसे तीन दिन तक सख्त क्वारंटीन से गुजरना पड़ा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के भारतीय टीम अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
The sun brings out smiles 😃🌞 @RealShubmanGill @cheteshwar1 pic.twitter.com/lD7u5oXvf2
— Virat Kohli (@imVkohli) June 9, 2021विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी फाइनल एक बड़ा मुकाबला
इंग्लैंड रवानगी से पहले शास्त्री ने कहा था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल एक बड़ा मुकाबला है। भारतीय कोच ने कहा था, 'देखिए, यह पहली बार है जब आप टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल देखोगे। जब आप इस मैच के महत्व को देखोगे तो मुझे लगता है कि यह बड़ा नहीं बल्कि काफी बड़ा है क्योंकि यह खेल का मुश्किल प्रारूप है। उन्होंने कहा, 'यह ऐसा प्रारूप है जो आपकी परीक्षा लेता है। यह तीन दिनों या तीन महीनों में नहीं हुआ, बल्कि यह दो से ज्यादा वर्षों में हुआ है जिसमें टीमें दुनिया भर में एक दूसरे के खिलाफ खेलीं और उन्होंने फाइनल खेलने का हक हासिल किया इसलिए यह काफी अहम मुकाबला है।
फाइनल के बाद 20 दिन का ब्रेक
इस मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते (20 दिन) का ब्रेक मिलेगा और वे 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होकर इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट शृंखला की तैयारी करेंगे। कोहली ने भी दो जून को रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का जवाब दिया था कि क्या दो शृंखलाओं के बीच बड़े अंतर से टीम की तैयारियां प्रभावित होंगी। भारतीय कप्तान ने इसे टीम के लिए स्वागत योग्य ब्रेक करार दिया था और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी उनसे सहमति जताई थी।