फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli says very important thing after mohali test

बोले कप्तान कोहली, मोहाली के विकेट में नही था कोई 'भूत'

Sun, 08 Nov 2015 05:40 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says very important thing after mohali test

भारतीय टीम ने अपनी स्पिन तिकड़ी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में तीन दिन में हरा दिया मगर कप्तान विराट कोहली का कहना है कि इस विकेट में कोई भूत नहीं था।

विज्ञापन


हालांकि भारतीय कप्तान मानते हैं कि पहला टेस्ट गेंदबाजों के नाम रहा। कोहली ने कहा, मैं नहीं समझता कि विकेट में कोई भूत था। इस विकेट पर बल्लेबाजों ने सही ढंग से टर्न का सामना नहीं किया।
विज्ञापन


विराट ने कहा कि अगर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को दिक्कत हुई तो हमें भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आपको इस स्तर पर मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूती की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जडेजा है टीम की अहम पूंजी'

virat kohli says very important thing after mohali test

मोहाली में जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुरली विजय और चेतेश्वर के रूप में दो मजबूत बल्लेबाज हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमने इस पिच पर बल्लेबाजी में और बेहतर किया होता तो हम उन्हें और बड़ा लक्ष्य दे सकते थे।

भारतीय कप्तान ने टेस्ट टीम में वापसी करने वाले रविंद्र जडेजा की खासतौर पर प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं जडेजा को लेकर बहुत खुश हूं।

जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में विकेट भी लिए और रन भी बनाए। ऑलराउंड क्षमता वाले खिलाड़ी कम मिलते हैं। यदि वह मानसिक तौर पर अपने आपको इतना ही मजबूत रखते हैं तो वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए बड़ी पूंजी बन सकते हैं।

अपनी टीम की शानदार जीत से उत्साहित कोहली ने कहा, "घरेलू मैदान में कप्तान के तौर पर पहली जीत मेरे लिए बड़ी खास है। भारतीय टीम युवा है, हम सब मिलकर एक मजबूत टीम का निर्माण कर रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने से हम जैसा प्रदर्शन कर रहे थे उसके बाद इस जीत का खासा श्रेय टीम को जाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed