फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli says i want to be like saurav ganguly

कोहली को पसंद नहीं धोनी की कप्तानी!

Sun, 11 Jan 2015 06:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Jan 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says i want to be like saurav ganguly

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज 2-0 से हार गई है। भले ही सीरीज में टीम इंडिया की हार हुई हो लेकिन टीम के नवोदित कप्तान विराट कोहली की अद्वितीय प्रतिभा इस सीरीज में सामने आई है।

विज्ञापन

उन्होंने सीरीज के दो मैचों में कप्तानी की, जिसमें एक में हार और एक मैच ड्रा रहा। लेकिन कप्तान के तौर पर उनकी बल्लेबाजी और नेतृत्व काबिलेतारीफ रहा। मैदान में अपनी आक्रामक छवि के लिए जाने वाले कोहली मैदान में काफी सूझबूझ दिखाते दिखे।

विज्ञापन

आखिरी टेस्ट मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से बातचीत में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे महेंद्र सिंह धोनी को झटका लग सकता है। उनकी बातों से लगता है कि वे धोनी की कप्तानी को पसंद नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

"गांगुली जैसा कप्तान बनना चाहता हूं"

virat kohli says i want to be like saurav ganguly

सिडनी टेस्ट खत्म होने के बाद सौरव गांगुली से बातचीत में विराट कोहली ने कई चौंकाने वाली बातें कही। कोहली ने कहा, "मैंने टीम इंडिया के कई मैच देखे हैं। कई महान कप्तानों और खिलाड़ियों की ऐतिहासिक पारियां देखी है। लेकिन सौरव गांगुली जैसा कप्तान नहीं देखा।"

कोहली ने गांगुली से कहा, "मैं आपके जैसा बनना चाहता हूं। आपकी तरह जीतना चाहता हूं।" उनके इस बयान का गांगुली ने मुस्कराकर धन्यवाद तो दिया। लेकिन उनकी यह बात शायद ही पूर्व टेस्‍ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पसंद आए, क्योंकि आगामी वर्ल्ड कप में कोहली धोनी की कप्तानी में खेलने वाले हैं।

कोहली ने आगे कहा कि मुझे हार बिल्कुल पसंद नहीं है और गांगुली की छवि भी बिल्कुल ऐसी ही हैं। वे जीत के लिए पूरा दम लगाते हैं। उन्होंने कहा, गावस्कर सीरीज में टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा लेकिन गेंदबाजी में और बेहतर प्रदर्शन की जरुरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed