फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli says how IPL 2019 will influence Indias World Cup selection

विराट कोहली ने कर दिया साफ, IPL का प्रदर्शन नहीं आएगा विश्व कप के लिए काम

Fri, 01 Mar 2019 05:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 01 Mar 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says how IPL 2019 will influence Indias World Cup selection
विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल प्रदर्शन का विश्व कप के लिये टीम चयन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उन्होंने इस तरह की अटकलों को 'अतिवादी विश्लेषण' करार दिया। 

विज्ञापन


विश्व कप टीम के लिये 12 से 13 स्थान लगभग सुनिश्चित हो चुके हैं और इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के अंतिम दो स्थान भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के पांच मैचों के बाद पक्के कर लेगा। 
विज्ञापन


भारतीय कप्तान ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता कि आईपीएल का विश्व कप चयन पर कोई प्रभाव पड़ेगा। मुझे लगता है कि यह अतिवादी विश्लेषण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी बातें चल रही थी कि दूसरे विकेटकीपर के स्थान के लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच आईपीएल संभावित शूटआउट हो सकता है लेकिन कोहली ने कहा कि विश्व कप के उम्मीदवार के लिये एक अच्छा आईपीएल ज्यादा अंतर पैदा नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा, 'हमें एक मजबूत टीम की जरूरत है। आईपीएल में जाने से पहले हमें स्पष्ट होना होगा कि हम विश्व कप के लिये कैसी टीम चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल किसी खिलाड़ी के लिए कैसा रहता है और इससे कुछ भी बदलाव होगा।' 

बचे हुए स्थान की सुनिश्चितता के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि वह ऋषभ पंत को कुछ मैच देना चाहेंगे लेकिन ऐसा वह एक गेंदबाज कम उतारने की कीमत पर नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा, 'हमें टीम संयोजन के बारे में सोचना होगा। मुझे नहीं लगता कि एक गेंदबाज कम खिलाना अच्छा विचार होगा क्योंकि 40वें ओवर तक एक अतिरिक्त क्षेत्ररक्षक के साथ कुछ खिलाड़ियों के कुछ ओवर यहां और कुछ ओवर वहां करने से चीजें काफी मुश्किल हो जाएंगी।' 

कोहली ने कहा, 'हमें बल्लेबाजी संयोजन पर काम करना होगा ताकि हम जिन खिलाड़ियों को मैच का समय देना चाहते हैं,उन्हें आजमा सकें। लेकिन मुझे नहीं लगता कि गेंदबाजी संयोजन में बदलाव होगा।' 

कप्तान ने यह भी संकेत दिया कि लोकेश राहुल ने दो टी-20 में फार्म में लौटकर विश्व कप टीम के लिए खुद का दावा मजबूत किया है। उन्होंने कहा, 'यह अच्छा संकेत है। लोकेश राहुल जब अच्छा खेलता है तो वह किसी और स्तर पर होता है। हमने पिछले साल आईपीएल में और बतौर टीम पिछले सत्र में कुछ कुछ मैचों में उसे ऐसा करते हुए देखा है।' 

फिर उन्होंने बताया कि राहुल को क्या चीज विशेष बनाती है। कोहली ने कहा, 'निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी ढूंढना बहुत मुश्किल है, जो अच्छे क्रिकेटिया शॉट खेल सके और साथ ही 140 या 150 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से आपको मैच जिता सके। उसके पास सारे शाट हैं और उसका गेम भी मजबूत है।' 

उन्होंने कहा, 'यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम विश्व कप टीम में क्या होगा। निश्चित रूप से उसने अपना दावा मजबूत किया है। यह अच्छा है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं और उम्मीद है कि वह इसे आगे भी कायम रखेगा।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed