फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli says Felt like a club batter in front of Yuvraj Singh

युवराज की बैटिंग देख विराट ने कहा- मैं क्लब बैटर जैसा हूं

Mon, 05 Jun 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Mon, 05 Jun 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says Felt like a club batter in front of Yuvraj Singh
विराट कोहली - फोटो : SELF

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में युवराज की जमकर तारीफ की। युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बैटिं॒ग करते हुए 32 बॉल में 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली। युवराज और कप्तान कोहली दोनों ने मिलकर जबरदस्त पारी संभाली।

विज्ञापन


कोहली ने मैच के बाद के पत्रकारों से बातचीत में कहा "जब मैं रन नहीं बना सका तब युवी ने दबाव डाला।  जिस तरह से वो बैटिंग कर रहा था, मुझे उसके सामने लगा कि मैं एक क्लब बैट्समैन जैसा हूं।" उन्होंने कहा कि मैं गेंद और बल्ले के प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट हूं। हमारे बल्लेबाज अच्छा खेले और हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है हम अच्छी फील्डिंग में चूक गए। गेंद और बल्ले से टीम के प्रदर्शन को मैं 10 में से 9 अंक देता हूं, लेकिन फील्डिंग में यह सिर्फ 6 रहेगा। आने वाले मैचों में हम फील्डिंग में अपने स्तर को सुधारेंगे। इस दिशा में हमें काम करना ही होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज ने कहा "मेरा मानना है कि हम सभी ने वाकई अच्छी बल्लेबाजी की है। सलामी बल्लेबाजों ने हमें अच्छी शुरूआत दी। विराट ने शुरुआत अच्छी तरह से की और मुझे बैटिंग करने का मौका मिला।" आगे उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान हमेशा से एक बड़ा खेल है। मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की और उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed