फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट क्यों हुआ और रोमांचक, विराट ने बताया

Tue, 20 Aug 2019 07:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 20 Aug 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says Competition in Test cricket is up two-fold
विराट कोहली - फोटो : ani

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने को लेकर उत्साहित भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि हाल के वर्षों में पारंपरिक प्रारूप में प्रतिस्पर्धा 'दोगुनी' हो गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सत्र में एलीट देश- ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज अगले दो साल में 27 सीरीज के दौरान 71 टेस्ट मैचों में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। 


 

virat kohli says Competition in Test cricket is up two-fold
विराट कोहली - फोटो : social media

दिग्गज बल्लेबाज कोहली के अनुसार टेस्ट क्रिकेट और अधिक प्रतिस्पर्धी होगा। सोमवार को वेस्ट इंडीज खिलाड़ी संघ पुरस्कारों के दौरान कोहली ने कहा, 'खेल और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है। यह सही कदम है और बेहद सही समय पर उठाया गया है।' उन्होंने कहा, 'लोग बातें कर रहे थे कि टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक नहीं रहा या मर रहा है। मेरी नजर में पिछले कुछ वर्षों में प्रतिस्पर्धा दोगुनी हुई है।'

virat kohli says Competition in Test cricket is up two-fold
विराट कोहली - फोटो : social media

कोहली ने कहा, 'अब यह खिलाड़ियों पर है कि वे इस चुनौती को स्वीकार करें और जीत दर्ज करने की कोशिश करें।' विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी जो जून 2021 में ब्रिटेन में खेला जाएगा। चैंपियनशिप के संदर्भ में कोहली ने कहा, 'अब शायद ही नीरस ड्रॉ देखने को मिलेंगे। रोमांचक ड्रॉ होंगे, क्योंकि सभी अतिरिक्त अंक हासिल करना चाहेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says Competition in Test cricket is up two-fold
विराट कोहली - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे कोहली ने स्वीकार किया कि गेंदबाजी में सुधार हुआ है और अब यह बल्लेबाजों पर निर्भर करता है कि वे इसकी बराबरी करें। व्यक्तिगत खिलाड़ियों की जगह एक टीम के रूप में बल्लेबाजी के महत्व पर जोर देते हुए कोहली ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम बल्लेबाज स्तर पर खरा उतरे हैं।' 

विज्ञापन
virat kohli says Competition in Test cricket is up two-fold
हैरी पॉटर के लुक में विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'टेस्ट स्तर पर बल्लेबाजी हमेशा मुश्किल होती है लेकिन अब इस चैंपियनशिप के साथ और कड़ी होगी जहां प्रत्येक फैसला अपकी दीर्घकालीन योजनाओं में मायने रखेगा।' भारत और वेस्ट इंडीज अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के साथ करेंगे। आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम के कप्तान कोहली साथ ही चाहते हैं कि उनकी टीम के प्रदर्शन में निरंतरता हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed